हल्द्वानी – जंगल में किशोर की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Haldwani News: हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 15 वर्षीय किशोर की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव जंगल में एक बंद पड़ी फैक्ट्री के पीछे पाया गया। मृतक किशोर अपने दोस्त के साथ घर से निकला था, लेकिन दो घंटे बाद ही उसकी मौत की सूचना परिजनों को मिली। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक किशोर का नाम धर्मेंद्र है, जो उत्तर प्रदेश के मीरगंज, बरेली का निवासी था और हाल ही में अपने परिवार के साथ हल्द्वानी के कमलुवागांजा में आकर रह रहा था। धर्मेंद्र का शव बंद स्टील फैक्ट्री के पीछे एक जंगल में पाया गया, जब एक महिला जानवर चराने के दौरान वहां पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट या खरोंच के निशान नहीं पाए गए हैं। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक