पिथौरागढ़: मंडलायुक्त ने धारचूला काली नदी के तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों का लिया जायजा , दिए यह निर्देश
पिथौरागढ़। मंडलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने विकासखंड धारचूला में काली नदी के दायें पार्श्व पर स्थित घटगाड़ नाले से टैक्सी स्टैण्ड तक तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंडलायुक्त द्वारा कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गयी।
उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तटबंध सुदृढ़ीकरण कार्य को माह जनवरी 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि काली नदी पर कुल 985 मीटर तटबंध दीवार बनायी जा रही है जिसमें से 232 मीटर दीवार बनकर तैयार हो गयी है तथा 360 मीटर सीसी ब्लाक भी बनकर तैयार हो गया है।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता सिंचाई विकास श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीके सिंह आदि उपस्थित थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


