Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़- केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने किया बहुउद्देशीय विधिक शिविर का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़- केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने किया बहुउद्देशीय विधिक शिविर का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi December 5, 2021
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ द्वारा रविवार को पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के देवसिंह मैदान में बहुउद्देशीय विधिक चिकित्सकीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ विधि एवं कानून मंत्री भारत सरकार किरन रिजिजू तथा भारत के उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में विधि एवं न्याय मंत्री भारत सरकार किरन रिजिजू ने कहा कि पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्रों में लगाया गया यह विधिक सेवा जागरूकता शिविर न्याय आपके द्वार का नमूना है। जिससे यहाँ की अधिक से अधिक जनता को लाभ मिलेगा। यहाँ के लोगों को न्याय तथा न्यायायिक सेवा में कैसे सहुलियत मिल सके इसी उद्देश्य से यह विधिक शिविर लगाया गया है। भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर लगाए जाऐंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरी टीम भावना के साथ बेहतर कार्य किया जा रहा है।कोरोनाकाल में राज्य में सरकार के साथ सामजस्य बनाते हुए कोरोना संक्रमण के नियंत्रण हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बेहतर कार्य किया गया है इस दौरान न्याय पालिका द्वारा वर्चुअली भी सुनवाई करते हुए विषय परिस्थितियों में भी कार्य किया गया जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सबको न्याय कैसे पहुंचाया जा सके यह एक लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों व जरूरत मंद को न्याप पाने के लिए दर दर न भटकना पड़े इस हेतु हम सभी को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करना होगा तथा यह हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखण्ड राज्य के सभी दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई तथा पैदल मार्ग से यात्रा कर चुके हैं, यहाँ की भौगोलिक स्थिति के बारे में सभी जानकारी है ऐसे कठिन क्षेत्रों में भी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरे देश में विभिन्न न्यायालयों में कुल 4 करोड़ से अधिक मामले लंबित पड़े हैं जिसमें अधीनस्थ न्यायालयों में अधिक मामले लंबित हैं अधीनस्थ न्यायालयों में अवस्थापना विकास तथा उनके सुदृढ़ीकरण हेतु कैबिनेट द्वारा 9 हजार करोड़ रूपये स्वीकृत किए गए हैं जिससे विभिन्न अवस्थापना सुविधाएं तथा अन्य सुविधाएं मुहैय्या की जा सकेगी उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित विभिन्न एनसीसी कैडेट तथा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से कहा कि भारत देश को मजबूत बनाना है तो युवाओं को आगे लाना है।

शिविर में अपने संबोधन में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति व कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विविध सेवा प्राधिकरण उदय उमेश ललित ने कहा कि भारतकी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे भारत में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है इसी कार्यक्रम के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में इसी प्रकार के विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किए जारहे हैं,देश के 637 गाँव में 42 दिनों में विविध सेवा की टीम द्वारा गांव गांव जाकर विधिक जागरूकता दी गई है। उन्होंने कहा कि हर जरूरत मंद को मुफ्त में न्याय दिलाना मुख्य उद्देश्य उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाएं जो हर जरूरत मंद व्यक्ति तक नहीं पंहुची है उन्हें पंहुचाना है।पिथौरागढ़ में आयोजित इस शिविर में भी अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ मिल सके ऐसे कार्य किए गए हैं।उन्होंने कहा कि हर उस नागरिक को जो निःशुल्क विधिक सहायता का हकदार है उस तक यह जानकारी इन शिविरों के माध्यम से जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि
विश्वास सबके लिए न्याय सबके लिए यह विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश उत्तराखंड न्यायमूर्ति राघवेन्द्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि न्याय केवल न्याय पालिका तक ही सीमित नहीं है बल्कि सूर्य की किरणों की तरह यह सभी जगह समान रूप से विद्यमान है। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण गांव गांव जाकर लोगों को विधिक जानकारी देने के साथ ही गरीब एवं जरूरत मंद व्यक्ति को कानूनी मदद कर रहा है इस कार्य में पैरालीगल वालिंटियर की अधिक भूमिका है।
इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ती मनोज तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विधिक शिविर की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ती मनोज तिवारी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए विधिक शिविर की जानकारी दी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा कैंप लगाकर उपस्थित जनता का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिले के बाहर से आए विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त में चिकित्सकीय जाँच की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी स्टालों के माध्यम से आम नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथा लाभ दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए दिव्यांगजनों को ह्वील चेयर तथा कृतिम अंग प्रदान किए गए। शिविर में विशेष रूप से राजि जनजाति के गाँव कूटा चौरानी, मदनपुरी, जमतड़ी, भागिचौडा, आदि गांवों से आए वनराजियाँ का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा के साथ ही उन्हें कंबल, साल कपड़े आदि जरूरत मंद की वस्तुएं वितरित की गई। इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के द्वारा भी नि:शुल्क 50 ह्वील चेयर, 50 बैशाखी, 500 कान की मशीन,600 चश्मे के साथ ही मास्क तथा सेनेटाइजर वितरित किए गये।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश


इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शरद कुमार शर्मा, जिला जज पिथौरागढ़ डॉ जी० के० शर्मा, उच्च न्यायालय के निबधक धनजय चतुर्वेदी, सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्वे, निबधक अम्बिका पंत जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डा० आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पिथौरागढ़ विभा यादव, अध्यक्ष जिला बार संघ पियौरागढ एमसी भट्ट समेत विभिन्न अधिकारी, अधिवक्तागण, क्षेत्र के नागरिक तथा दूरस्थ क्षेत्रों से आए लाभार्थी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सिविल जज सीनियर डिविजन रश्मि गोयल द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh Pithoragarh News Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News देवभूमि उत्तराखंड पिथौरागढ़ पिथौरागढ़- केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने किया बहुउद्देशीय विधिक शिविर का शुभारंभ मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
SSC CPO भर्ती के लिए पुलिसकर्मियों की सामूहिक तस्वीर रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

रोजगार समाचार: SI के 1,871 पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

  • Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • पंतनगर सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी

  • उत्तराखंड में झमाझम बारिश और मानसून का बदला मौसम Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (468)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,547)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,275)
  • नैनीताल (6,544)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी M-PACS सहकारिता व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला, इन्हें और सक्षम बनाया जा रहा: CM धामी Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून Weekly Weather Update: उत्तराखंड में 21-27 सितंबर तक बदलेगा मौसम, झमाझम बारिश संग विदा होगा मानसून