पिथौरागढ़:बंगापानी के आपदा ग्रामों तल्ला लुमती व तल्ला घरुड़ी का भूवैज्ञानिक ने किया निरीक्षण
पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के निर्दशों के क्रम में समस्त अतिसंवेदनशील प्रभावित परिवारों को तत्काल जांच कर विस्थापन तथा सुरक्षात्मक कार्यो के निर्देश तहसीलों तथा भूवैज्ञानिक पिथौरागढ़ को दिये गये है। जिसके क्रम में शनिवार को भूवैज्ञानिक पिथौरागढ़ प्रदीप कुमार द्वारा राजस्व उपनिरीक्षक बंगापानी व प्रभावित परिवारों की उपस्थिति में ग्राम लुमती का भूगर्भीय निरीक्षण किया गया तथा तल्ला घरुड़ी का भी निरीक्षण किया गया जिसमें दोनों तोक गोरी नदी के दोनों किनारे पर स्थित है, जिसमें गोरी नदी द्वारा कटाव किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों के सम्बंधित निरीक्षण रिपोर्ट जल्द ही जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को प्रेषित की जायेगी।

भूवैज्ञानिक पिथौरागढ़ द्वारा अवगत कराया कि ग्राम लुमती के निकट गोरी नदी द्वारा बहुत कटाव किया जा रहा है, जिससे निर्माणाधीन पॉलिटेक्निक बरम भी खतरे की जद में आ चुका है। जिसके देखते हुये लोगों से अपील है कि कृपया नदियों व बरसाती नालों के निकट बिल्कुल भी भवन आदि न बनाये, क्योंकि नदियों व नालों के द्वारा कब अपना मार्ग परिवर्तित किया जाय कुछ नही कहा जा सकता है क्योंकि नदी तक किनारे वाले क्षेत्रों में चट्टानी भूभाग बहुत कम स्थानों में मिलता है। जिन लोगों के भवन नदी व नालों के निकट स्थित है उन्हें मानसून में सतर्कता बरतनी जरूरी होगी, यदि खतरा ज्यादा है तो मानसून में सुरक्षित स्थान पर रहना जरूरी है।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


