Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़: मुनस्यारी अपने गांव पहुंचे NDA टॉपर शिवराज , ढ़ोल नगाड़े संग ऐसे हुआ यादगार स्वागत- अभिनंदन
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़: मुनस्यारी अपने गांव पहुंचे NDA टॉपर शिवराज , ढ़ोल नगाड़े संग ऐसे हुआ यादगार स्वागत- अभिनंदन

Mohan Chandra Joshi October 31, 2023
ख़बर शेयर करें -

अपने लाल को अपने बीच पाकर क्वीरी जीमिया गदगद
शिवराज सिंह पछाई का यादगार स्वागत एवं अभिनंदन
एनडीए प्रवेश परीक्षा में भारत में प्रथम आया था शिवराज
बेटियों को पढाओं आपका सहारा बनेगी: शिवराज

Pithoragarh News: एनडीए प्रवेश परीक्षा 2023 में भारत वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवराज सिंह पछाई का आज उसके गांव में जोरदार स्वागत किया गया। शिवराज को उसके घर से उसे दूल्हा जैसा बनाकर उसे प्राथमिक विद्यालय में लाया गया। जहां उसने अंक तथा अक्षर ज्ञान प्राप्त किया था।
ग्रामीणों ने अपने इस लाल को गले लगाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ढोल नगाड़ों की थाप पर और गले में फूलों की माला स्वागत की लम्हों को और अधिक यादगार बना रहे थे। एनडीए प्रवेश परीक्षा में भारतवर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विकास खंड मुनस्यारी के ग्राम पंचायत क्वीरी जीमिया निवासी शिवराज सिंह पछाई आज अपने गांव पहली बार पहुंचे। गांव के लोगों ने ढोल नगाड़े बजाते हुए गीत व नृत्य के साथ शिवराज को उसके घर से स्वागत करते हुए विद्यालय तक जुलूस की शक्ल में पहुंचाया।
एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद आज पहली बार अपने लोगों के बीच पहुंचे शिवराज का भव्य स्वागत किया गया।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वीरी जीमिया में आयोजित स्वागत एवं सम्मान समारोह में ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह क्वीरीयाल ने ग्रामीणों की ओर से शाल पहनाकर शिवराज का अभिनंदन किया।
हर घर से लोग शिवराज के लिए माला लेकर आए थे, शिवराज के पिता भगत सिंह पछाई तथा माता श्रीमती धाना देवी पछाई भी जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं ने शिवराज सहित उसके परिवार की आरती उतारी। पारम्परिक वेशभूषा में महिलाओं ने लोक नृत्य भी किया।
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने भी गांव पहुंचकर शिवराज को सम्मानित किया।
शिवराज के पिता भगत सिंह पछाई ने बताया कि अभिभावक अगर संवेदनशील होकर बच्चों परवरिश करे तो हर बच्चा शिवराज बन सकता है। उन्होंने बच्चों के लिए अच्छा वातावरण दिए जाने के बात कही। इस ग्राम पंचायत की पूर्व ग्राम प्रधान तथा सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह देवा ने कहा कि आज गांव का नाम पूरे देश के नक्शे में आ गया। इसका श्रेय शिवराज को जाता है। उन्होने कहा कि हमें अपने परिवारों का माहौल बच्चों के सर्वांगीण विकास के अनुकूल बनाना होगा।
कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह क्वीरीयाल ने कहा कि हमारा गांव आज शिवराज के कारण गदगद है।हम गर्व से कह रहे है, कि हम उस गांव के निवासी है, जिस गांव में शिवराज पैदा हुआ है। जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि हमारे क्षेत्र के बच्चे शिवराज से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेंगे। हर क्षेत्र में शिवराज पैदा होंगे, इसके लिए अभिभावकों एवं शिक्षकों को आपसी सामंजस्य बनाकर हर क्षेत्र में शिवराज पैदा करने के लिए वातावरण का सृजन करना होगा। एनडीए प्रवेश परीक्षा 2023 प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शिवराज सिंह पछाई कहा कि हर बच्चा मेहनत करता है।अभिभावकों को अपने बच्चों का हर पल साथ साथ देना चाहिए। शिवराज ने कहा कि जब बच्चे असफल हो जाते है तब उन्हे अभिभावकों के अधिक सपोर्ट की आवश्यकता होती है। कहा कि वह अपने गांव के लोगो तथा गांव को कभी भी नहीं भूलेगा।बालिकाओं की शिक्षा पर शिवराज ने जोर देते हुए कहा कि बेटियों पर अधिक ध्यान दे।उन्होंने कहा कि बेटी आपका सहारा बनेगी। संचालन प्रधानाध्यापक देवराज सिंह क्वीरीयाल ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गंगा सिंह रावत, आंगनबाड़ी कार्यकत्री यमुना मर्तोलिया, प्रेम सिंह बृजवाल, महेंद्र सिंह क्वीरीयाल, भगत सिंह पछाई, पुष्कर सिंह क्वीरीयाल, भगवती पछाई, भवान सिंह पछाई, इन्दा रावत, कुसुमा बृजवाल, भगवती क्वीरीयाल, गंगोत्री पछाई, आनुली पछाई, लक्ष्मी क्वीरीयाल आदि मौजूद रहे।


जहां अ,आ पढ़ा आज वहां सम्मान
मुनस्यारी।
यह एक अनमोल पल था, जब प्राथमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों ने शिवराज को माला पहनाई।
जिस विद्यालय में शिवराज ने “अ,आ, क, ख” सीखा। आज उसी विद्यालय में उसका सम्मान हो रहा है।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों ने अपनी वरिष्ठ छात्र भाई को माला पहनकर उसका स्वागत किया। इस पल को देखकर सभी लोग गदगद हो गए।चारों तरफ तालियों की गूंज देर तक सुनाई देने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

झलकियां
मां खुशी के आंसुओ को रोक नही पाई!
शिवराज ने ऐसा भाषण दिया, सभी रहे दंग
कहा वाह रे वक्ता
सुबह नंदा देवी, लाटा देवता के मंदिर में शिवराज ने मत्था टेका
अभिभावको को संवेदनशील बनने के लिए शिवराज ने दिए टिप्स

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर ढ़ोल नगाड़े संग ऐसे हुआ यादगार स्वागत- अभिनंदन देवभूमि उत्तराखंड पिथौरागढ़: मुनस्यारी अपने गांव पहुंचे NDA टॉपर शिवराज मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • टिहरी

Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
उत्तराखंड में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश का दृश्य Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: रेड अलर्ट के बीच अगले 48 घंटे मूसलाधार बारिश, कब मिलेगी राहत

Mohan Chandra Joshi September 26, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मंडलायुक्त दीपक रावत अधिकारियों को निर्देश देते हुए Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी

  • हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ की व्यास घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक

  • झबरेड़ा में डबल मर्डर की घटना का प्रतीकात्मक क्राइम दृश्य Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

  • देहरादून डीएम आशीष चौहान रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार की पहल करते हुए Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख

  • छात्राओं से छेड़खानी के मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • टिहरी

    Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,589)
  • उधमसिंह नगर (1,339)
  • क्राइम (3,521)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,296)
  • नैनीताल (6,553)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,210)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,380)
  • हरिद्वार (943)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Kumaon News: मंडलायुक्त दीपक रावत के सख्त निर्देश, दाखिल-खारिज और प्रमाण-पत्रों में स्थलीय सत्यापन जरूरी Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Monsoon: पहाड़ों में बारिश के साथ बर्फबारी शुरू, मानसून विदाई से पहले ठंड की दस्तक Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Uttarakhand Crime: भाई ने बहन और पड़ोसी को मारी गोली, डबल मर्डर से मचा हड़कंप Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Dehradun News: DM की पहल, रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के इलाज को ₹9.60 लाख Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित Tehri Crime News: दो छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में शिक्षक पर मुकदमा, निलंबित