Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़ – देहरादून हवाई सेवा शुरू , नैनी सैनी एयरपोर्ट से सीएम धामी ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ – देहरादून हवाई सेवा शुरू , नैनी सैनी एयरपोर्ट से सीएम धामी ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi January 30, 2024
ख़बर शेयर करें -

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़- देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य है। यहां पर धार्मिक पर्यटन व प्राकृतिक पर्यटकों का आना-जाना सहजता से हो, इसके लिए हवाई सेवा अति आवश्यक है। पहले पिथौरागढ़ से देहरादून, दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे। मोदी जी के प्रयास से ऑल वेदर सड़क बनने से देहरादून, दिल्ली 11 घंटे लगते हैं, सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद 1 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, इसके लिए नये टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ओएलएस सर्वे कर लिया गया है। पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मध्य हेली सेवा की शुरूआत की गई थी, इसको भी नियमित करने की सरकार की योजना है। निकट भविष्य में चिन्यालीसौड़़ व गौचर से छोटे एयर क्राफ्ट की सेवाओं को शामिल करने के संबंध में भी कार्य किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले देहरादून में आपदा तैयारियों की समीक्षा, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने विभागों को निरंतर सतर्क रहने के दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू हुई है, बाद में इसे 05 दिन किया जायेगा। आने वाले समय में पिथौराग़ढ़ से हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा, सीएम धामी ने गदरपुर में अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग–कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए हर संभव निरंतर प्रयास के लिए कटिबध है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, व उत्तर भारत का प्रवेश द्वार है उत्तराखंड से मेरा हृदय से जुड़ाव है। मेरे 5 वर्ष उत्तराखंड में ही बीते हैं। उन्होंने कहा कुमाऊं और गढ़वाल दोनों विमान सेवा से जुड़े रहे हैं, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी 19 सीटर जहाज संचालित किया जा रहा है। जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को चलाई जा रही है, 1 घंटे में पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंच जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

सांसद अजय टम्टा ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है उन्होंने पिथौरागढ़ से देहरादून हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आने वाले समय में पिथौरागढ़ से देहरादून 3 दिन बढ़कर 5 दिन हवाई सेवा बढ़ाने व पिथौरागढ़ से दिल्ली को हवाई सेवा से जोड़ने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

कार्यक्रम में सचिव शैलेश बगौली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रर लूंठी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डा एस के वरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा फ्लाइविंग के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड नैनी सैनी एयरपोर्ट से सीएम धामी ने किया शुभारंभ पिथौरागढ़ - देहरादून हवाई सेवा शुरू मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

Mohan Chandra Joshi June 14, 2026
लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
हल्द्वानी ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद कंगन। हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी में कर्नल दंपत्ति से ठगी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; दो सोने के कंगन बरामद

Mohan Chandra Joshi June 13, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैंचीधाम मेले में छेड़छाड़ के आरोप में दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई से जुड़ी खबर। कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

  • कैंचीधाम मेले को लेकर नैनीताल में स्कूलों की छुट्टी का आदेश। कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद

  • उत्तराखंड में बदलता मौसम Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा

  • देहरादून के बैरागीवाला गांव में पानी के विवाद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की हत्या से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर। देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात

  • लोकायुक्त अध्यक्ष एवं सदस्यों के चयन हेतु गठित सर्च कमेटी से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (438)
  • अल्मोड़ा (607)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,432)
  • उधमसिंह नगर (1,279)
  • क्राइम (3,393)
  • खेल (355)
  • चंपावत (949)
  • चमोली (432)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (295)
  • दुर्घटना (629)
  • देहरादून (10,693)
  • नैनीताल (6,300)
  • पर्यटन (206)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (307)
  • बागेश्वर (955)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,026)
  • यात्रा (394)
  • राजनीति (401)
  • राष्ट्रीय (1,121)
  • रुद्रप्रयाग (707)
  • रोजगार (490)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (607)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,340)
  • हरिद्वार (880)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में ड्यूटी के दौरान युवती से छेड़छाड़ का आरोप, दो पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद कैंचीधाम मेले में उमड़ी भीड़ के मद्देनज़र बड़ा प्रशासनिक फैसला, नैनीताल के दो विकासखंडों में 15 जून को स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा Uttarakhand Weather Update: बारिश, बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट; अगले चार दिन चढ़ेगा पारा देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात देहरादून: पानी के विवाद ने लिया खूनी मोड़, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद फैला तनाव; भारी पुलिस बल तैनात उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित उत्तराखंड में लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, अध्यक्ष व सदस्यों के चयन हेतु सर्च कमेटी गठित