Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़ – सीएम धामी ने 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं की दी सौगात ,यह बड़ी घोषणाएं भी की
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ – सीएम धामी ने 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं की दी सौगात ,यह बड़ी घोषणाएं भी की

Mohan Chandra Joshi January 16, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ में किया रू0 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास। जनपद के विकास के लिये की कई घोषणायें

जनपद के दारमा ब्यास घाटी की महिलाओं के साथ की चरखे व ऊन की कताई, पारंपरिक विधि से की कालीन बुनाई

बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड किये आवंटित

प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों के प्यार और दुलार से अविभूत दिखे मुख्यमंत्री

अब विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद रहेंगे सबसे आगे

मातृ शक्ति के सहयोग से ही समाज, राज्य एवं राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव मुख्यमंत्री

Pithoragarh News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देव सिंह मैदान, पिथौरागढ़ में आयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹ 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 82.82 करोड़ की कुल 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 134.45 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विकास को समर्पित विभिन्न घोषणाएं कि जिसमें आंवला घाट फेज-2 पेयजल योजना का निर्माण कार्य किए जाने, फगाली गाड़ से पनार पुल तक वैकल्पिक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य किए जाने, मोस्टामानू मंदिर का सौंदर्यकरण किए जाने, नैनी-सैनी से जाजरदेवल तक हॉटमिक्स सड़क व नाली निर्माण कार्य किए जाने की घोषणा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन के साथ भगवान श्री राम दरबार एवं कन्या पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने धारचूला की दारमा, व्यास घाटियों के वाइब्रेंट विलेज से आई महिलाओं के साथ बागेस्वरी चरखे एवं तकली से ऊन कताई की। साथ ही उन्होंने रांच में पारंपरिक विधि से कालिन भी बनाया। मुख्यमंत्री ने फिरका और बिंडा (मटका) के माध्यम से मट्ठा भी बनाया। साथ ही सिलबट्टे में हरा नून ( नमक) पीसा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड आवंटन स्वीकृति पत्र प्रदान किए। उन्होंने पर्यटन विभाग/ जिला प्रशासन की कॉफी टेबल बुक का विमोचन करने के साथ ही मिलेट द्वारा निर्मित भीटोली का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने 6 मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, 6 अंतरराष्ट्रीय बालिका खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं एवं बहनों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि अपनी जन्मभूमि पिथौरागढ़ में आना उनके लिए हमेशा भावुक क्षण होता हैं। उन्होंने कहा आज जिन 206 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है, वो सभी जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इस क्षेत्र के विकास के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों का जो प्यार और दुलार उन्हें मिला है उससे वे अविभूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद पिथौरागढ़ के विकास हेतु राज्य सरकार हर संभव कार्य कर रही है। पिथौरागढ़ में जल्द ही मेडिकल कॉलेज बनेगा। जिसके लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज हेतु लगभग 1 हजार से ज्यादा पदों की स्वीकृति पर मंत्रिमंडल द्वारा सहमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा पिथौरागढ़ में पार्किंग पंपिंग योजनाएं प्रशासनिक भवन सड़कों के निर्माण कार्य में भी तेजी आई है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत पिथौरागढ़ के मंदिरों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने कहा नैनी सैनी हवाई अड्डे में 19 सीटर विमान की ट्रायल लैंडिंग सफल हुई है। डीजीसीए की अनुमति आने पर यह विमान नियमित पिथौरागढ़ से चलेगा। उन्होंने कहा विकास की दौड़ में हमारे सीमांत जनपद सबसे आगे रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की मातृ शक्ति अपनी प्रतिभा एवं कौशल से आगे बढ रही हैं। उत्तराखंड राज्य निर्माण में मातृ शक्ति का सबसे बड़ा योगदान रहा। महिलाएं परिवार के साथ ही समाज और प्रदेश हितों का भी ख्याल रखती हैं। मातृ शक्ति के सहयोग से ही समाज, राज्य, राष्ट्र का संपूर्ण विकास संभव है। महिलाएं जिस भी कार्य को अपने हाथों में लेती हैं, उसे स्वाभाविक तौर पर पूरा करती हैं। परिश्रम और मातृ शक्ति एक दूसरे के पूरक हैं। राष्ट्र की मातृ शक्ति शिक्षित होने से उस राष्ट्र का वर्तमान के साथ भविष्य भी सुरक्षित रहता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ‘’आत्मनिर्भर भारत’‘ के मंत्र को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे है। ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ के मंत्र को पूरे उत्तराखंड की बहनों ने आत्मसात किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जो नए भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ’’सुविधा और सुरक्षा’’ के सिद्धांत पर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन हुए हैं। गांव-गांव में महिलाओं को घर, शौचालय, गैस, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण और दूसरी आवश्यक जरूरतों पर भी सरकार पूरी संवेदनशीलता से काम कर रही है। आज देश एवं प्रदेश भर में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण क्षेत्र में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने बताया राज्य में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ ही मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी योजना, नंदा गौरा मातृवंदना योजना और महिला पोषण अभियान जैसी विभिन्न योजनाएं प्रारंभ की हैं। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता के हितों के लिए जो भी आवश्यक कदम हों, बिना देरी के उठाएं जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Khati​ma News: मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया गया है।साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए भी कानून बनाया गया है। प्रदेश में पहली बार सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ भी पहली कार्रवाई करने से राज्य सरकार पीछे नहीं हटी है उन्होंने कहा हम उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता को भी लागू करने की तैयारी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ माह पूर्व ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन किये थे, जिसके फलस्वरुप आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या बढ़ रही है। यह राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश व दुनिया में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होेंने कहा 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। हम सभी के लंबे वर्षों का इंतजार खत्म होगा।

सांसद अजय टम्टा ने सभी अतिथियों व महिलाओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार सभी जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने ,व प्रदेश देश का सर्वांगीण विकास के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के सहयोग व निर्देशन में नैनी सैनी एयरपोर्ट में 19 सीटर वायुयान की ट्रायल सफलता से हो चुकी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से आदि कैलाश के रूप में हमें नए पर्यटन डेस्टिनेशन मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

इस दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल, विधायक फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा, दायित्व धारी गणेश भंडारी, पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल ,बबीता चुफाल, विनीता बाफिला, अर्चना गंगोला, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिलाधिकारी रीना जोशी, एसपी लोकेश्वर सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Pithoragarh News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर पिथौरागढ़ - सीएम धामी ने 217.28 करोड़ की 65 विकास योजनाओं की दी सौगात मुख्यमंत्री उत्तराखंड यह बड़ी घोषणाएं भी की

Related Stories

आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 2, 2026
हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान देहरादून में राजस्व संवर्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की समीक्षा करते हुए। Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: राजस्व वसूली में ढिलाई पर डीएम सख्त, लक्ष्य से पीछे विभागों को कड़ी चेतावनी

Mohan Chandra Joshi August 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • आईटीसी लिमिटेड द्वारा सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के अधिग्रहण के बाद लालकुआं स्थित औद्योगिक इकाई। Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय

  • उत्तराखंड में मानसून के बीच येलो अलर्ट और बारिश का दृश्य। Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

  • हल्द्वानी में झपटमारी मामले का खुलासा करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार स्थित गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान। Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

  • केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव देहरादून में आईएफएस दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक और प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,980)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,457)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (681)
  • देहरादून (10,980)
  • नैनीताल (6,425)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,118)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,146)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,364)
  • हरिद्वार (908)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Lalkuan News: ITC लिमिटेड के हाथों में आई सेंचुरी पल्प एंड पेपर, 41 साल बाद औद्योगिक इतिहास का नया अध्याय Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haldwani Crime: झपटमारी के बाद नहीं बच सके बदमाश, सीसीटीवी और सर्विलांस से पुलिस ने दबोचा Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Haridwar News: गुरुकुल कांगड़ी में सीएम धामी बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए Dehradun News: IFS दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने पदक और प्रमाणपत्र प्रदान किए