पिथौरागढ़- गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला, एक हफ्ते बाद मिला शव
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से दुखद खबर सामने आई है।
थल तहसील क्षेत्र के डुंगरी गांव के नौ दिनों से लापता अधेड को गुलदार ने मारा डाला। आज उसका शव बरामद हुआ है।
मिली जानकारी के मुताबिक डुगरी गांव के 55 वर्षीय राजेंद्र सिंह मेहता पुत्र कान सिंह मेहता लालघाटी में दुकान में कई सालों से काम करते थे। एक जनवरी को वह दुकान बंद कर आठ बजे लालघाटी से अपने घर आ रहे थे। जब रात तक वह घर नही पहुंचे तो परिजनों में उसकी ढूंढ खोज की। आठ दिन तक उसका कोई पता नहीं चल सका। 9 जनवरी को डुंगरी गांव के नवयुवकों ने सीसीटीवी फुटेज के अनुसार लालघाटी क्षेत्र में खोजबीन की तो शाम साढ़े पांच बजे सड़क से दो सौ मीटर नीचे एक झाड़ी में उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। माना जा रहा है कि उनकी मौत गुलदार ने की। गुलदार ने मृतक के चेहरे और पेट वाले हिस्से के सारे मांस को नोंचकर खाया हैं।
सूचना मिलने पर वन विभाग के वन बीट अधिकारी नवीन चंद्र जोशी,योगेश कुमार और थल थाने के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी घटनास्थल पर पहुंचे।
शव को वहां से कल शाम साढ़े छ बजे निकाला गया। आज शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। ज्ञातव्य हो आज से डेढ़ साल पहले भी मृतक पर उसके घर के पास गुलदार ने जानलेवा हमला किया था। तब खेत में काम कर रही महिलाओं के हल्ला करने से उसकी जान बची थी।
राजेंद्र की मौत से उसकी पत्नी बदहवास हैं।वही दो बेटे सदमें में हैं। लालघाटी क्षेत्र में गुलदार के हमले में राजेंद्र के मौत की खबर से लोगों में दहशत फैल गई हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें