Uttarakhand Crime: हॉस्टल में छात्रा के साथ कुक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
- पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सुभाषनगर में रहकर न्यायिक परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा को हॉस्टल के कुक ने कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी कुक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सुभाषनगर स्थित एक हॉस्टल में रांची, झारखंड निवासी छात्रा रहती है। वह यहां एक रिटायर जज के यहां से न्यायिक अधिकारी परीक्षा की तैयारी कर रही है। हॉस्टल में उत्तमी लाल उर्फ उदय लाल (55) निवासी चिन्यालीसौड़, जिला उत्तरकाशी कुक है।
आरोप है कि उत्तमी लाल शनिवार को छात्रा का हाथ खींचकर उसे एक कमरे में ले गया। वहां छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। आरोप है कि उसने छात्रा के निजी अंग भी छुए। वह चिल्लाई तो आसपास के लोग पहुंचे।
आरोप है कि इस दौरान कुक ने किसी को बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी। छात्रा नहीं डरी और उसने लोगों बताया। इस पर मौके पर कुक की पिटाई की गई। इसके बाद क्लेमनटाउन थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 ,504ख , 506 ,509 ,376 ,511 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र दून में पिछले छह साल से रहती है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। उसके साथ आरोपी ने पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब उसने हॉस्टल में मांफी मांग ली थी। ऐसे में छात्रा ने कानूनी कार्रवाई नहीं की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें