Uttarakhand: कांग्रेस को एक और बड़ा झटका , इस विधायक और पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

Dehradun News: लोकसभा चुनाव के इस दौर में उत्तराखंड कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। गढ़वाल संसदीय सीट के अंतर्गत बदरीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। तीन बार के कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री भंडारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए । इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी भी मौजूद थे। बलूनी उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
वीडियो – विधायक राजेंद्र भंडारी
धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दिया
वहीं टिहरी सीट से पूर्व विधायक धन सिंह नेगी ने भी कांग्रेस से त्यागपत्र दे दिया। उनके जाने से टिहरी संसदीय सीट पर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस में इस्तीफों का दौर खत्म ही नहीं हो रहा है। रविवार को कांग्रेस को दो और बडे़ झटके लगे हैं। उत्तराखंड में आज बड़ी राजनीतिक उठापटक हुई है। बद्रीनाथ से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। यह सीट पौड़ी गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में आती है, यहाँ से भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी पार्टी के प्रत्याशी है। हरीश रावत सरकार में मंत्री भी रह चुके है भंडारी दो बार कांग्रेस और एक बार निर्दलीय बद्रीनाथ सीट से चुनाव जीते हैं।
वहीं आज टिहरी से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके विरष्ठ नेता धन सिंह नेगी पार्टी छोड़ दी। वहीं, तीन दिन में सात बड़े नेताओं के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।
तीन दिन में सात बड़े नेताओं ने दिया इस्तीफा
आपकों बता दें कि शुक्रवार को ही गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। फिर शनिवार को पार्टी का चर्चित चेहरा माने जाने वाली कांगेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं ने इस्तीफा दे दिया। पौड़ी से कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया। तो वहीं, विकासखंड कोट के पूर्व प्रमुख व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवल किशोर ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़ दिया। इसके अलावा पौड़ी ब्लॉक प्रमुख दीपक कुकसाल ने भी कांग्रेस छोड़ दी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें