देहरादून में नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ: न्याय तक पहुंच को सशक्त बनाने पर देशभर के न्यायमूर्तियों का मंथन
देहरादून में नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, “न्याय तक पहुंच” विषय पर देशभर के न्यायमूर्तियों और विधिक विशेषज्ञों ने की सहभागिता
देहरादून, 11 अप्रैल 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली के तत्वाधान में तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा आयोजित नॉर्थ ज़ोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आज देहरादून में भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष सम्मेलन का विषय “Enhancing Access to Justice” रखा गया है, जिसकी मुख्य थीम “Justice Beyond Barriers: Rights, Rehabilitation & Reform for the Most Vulnerable” है।
इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी, एन. कोटेश्वर सिंह एवं संदीप मेहता, तथा उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। साथ ही राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार तिवारी सहित उत्तर भारत के विभिन्न उच्च न्यायालयों के न्यायमूर्तिगण भी शामिल हुए।
सम्मेलन में उत्तराखंड के सभी जनपदों के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के अध्यक्ष, सचिव एवं न्यायिक अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की। विभिन्न सत्रों में न्याय तक पहुंच को सशक्त बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
प्रथम सत्र में वन समुदायों के अधिकारों एवं वन अधिकार अधिनियम 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई, जिसमें वन गुज्जर समुदाय के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। द्वितीय सत्र में जेल सुधार (Prison Reforms) पर विचार करते हुए बंदियों के अधिकार, न्याय तक उनकी पहुंच और सुधारात्मक उपायों पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।
यह सम्मेलन न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और मानव-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


