देहरादून: यूजेवीएन बोर्ड की 133वीं बैठक में नई परियोजनाओं को मिली रफ्तार
राज्य में ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए अहम प्रस्तावों को मंजूरी
देहरादून, 31 मार्च 2026: यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल की 133वीं बैठक आज सचिवालय में मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन एवं बोर्ड अध्यक्ष आनंद वर्धन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में निगम से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिससे राज्य में नई जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण को गति मिलने की उम्मीद है।
बैठक में सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की 120 मेगावाट क्षमता वाली सिरकारी भ्योल रूपसियाबगड़ जल विद्युत परियोजना के सिविल कार्य शुरू करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस फैसले से लंबे समय से प्रस्तावित इस परियोजना के कार्यों में तेजी आएगी। इसके अलावा देहरादून जनपद में प्रस्तावित 600 मेगावाट की इछाड़ी पंप स्टोरेज परियोजना के लिए निविदा प्रपत्र तैयार करने हेतु सक्षम स्तर से स्वीकृति देने के निर्देश भी जारी किए गए।
इसी क्रम में टौंस नदी पर प्रस्तावित 72 मेगावाट की त्यूणी पलासू परियोजना के सिविल और हाइड्रो-मैकेनिकल कार्यों के आवंटन को भी मंजूरी प्रदान की गई। वहीं पबर नदी पर प्रस्तावित 81 मेगावाट की आराकोट त्यूणी जल विद्युत परियोजना की डीपीआर स्वीकृति के लिए भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, स्वतंत्र निदेशक इंदु कुमार पांडेय, बी.पी. पांडेय, पराग गुप्ता, प्रबंध निदेशक ए.के. सिंह, निदेशक परियोजनाएं सुरेश चन्द्र बलूनी, अधिशासी निदेशक सुधाकर बडोनी और आशीष जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


