Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – राज्य में सरकारी भर्तियों को लेकर नया आदेश जारी , अब यहां से होंगी आउटसोर्स भर्तियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड – राज्य में सरकारी भर्तियों को लेकर नया आदेश जारी , अब यहां से होंगी आउटसोर्स भर्तियां

Mohan Chandra Joshi August 17, 2023
ख़बर शेयर करें -

Dehradun News: राज्य में अब सरकारी विभागों व उनकी अधीनस्थ संस्थाओं में केंद्र सरकार की ओर से विकसित गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के माध्यम से आउटसोर्स कर्मियों को रखा जाएगा। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में कौशल विकास और सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी मिल पाएगी।

प्रदेश में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया है। प्रदेश में अब तक सरकारी विभागों में सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के माध्यम से ही आउटसोर्स पर कर्मचारी रखे जाते हैं। दोनों एजेंसियों की ओर से एक निश्चित वर्ग के अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था में राज्य के अन्य अभ्यर्थियों का आउटसोर्स कार्मिक के रूप में प्रतिनिधित्व कम है, जबकि सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार बढ़ती जा रही है।

ऐसी स्थिति में राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवाएं लिए जाने के संबंध में एक निश्चित व्यवस्था बनाए जाने और सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करने का अवसर देने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के अंतर्गत एनआईसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग रोजगार प्रयाग पोर्टल विकसित किया गया है। इस व्यवस्था में विभागों की ओर से सबसे पहले जेम पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया जाएगा। फिर विभाग अपने यहां रिक्त पदों का ब्योरा भरेंगे। इसके बाद रिक्त पदों के सापेक्ष पंजीकृत युवा आवेदन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  SSC CGL 2026: 12,256 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, रात 11 बजे तक भरें फॉर्म

शासनादेश के जारी होने की तिथि से पूर्व यदि किसी विभाग में किसी सेवाप्रदाता की ओर से आउटसोर्स कार्मिक उपलब्ध कराए गए हैं तो ऐसी स्थिति में पूर्व के कर्मियों को समाहित करते हुए आउटसोर्सिंग की रिक्तियों की गणना की जाएगी। यदि किसी विभाग में 100 पद आउटसोर्स के हैं और 30 कार्मिक पहले से कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में पूर्व से कार्यरत अभ्यर्थियों का ब्योरा पोर्टल पर पहले से प्रस्तुत किया जाएगा।

जरूरी है रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीकरण
वर्तमान में सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं का पंजीयन अपुणि सरकार पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। किसी भी अभ्यर्थी की ओर से आउटसोर्सिंग कार्मिक के रूप में कार्य करने लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कराया जाना होगा। यदि अभ्यर्थी पूर्व से सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत है, तो पंजीयन संख्या एवं तिथि और पंजीयन प्रमाणपत्र अपलोड करने के बाद रोजगार प्रयाग पोर्टल पर पंजीयन कर अपना प्रोफाइल बनाना होगा।
एक बार में पूरे आवेदन नहीं आने पर तीन बार बढ़ाई जाएगी तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि तक रिक्ति के सापेक्ष पूर्ण आवेदन प्राप्त नहीं होने पर सेवाप्रदाता की ओर से दूसरी बार तिथि बढ़ाने की कार्यवाही की जाएगी। इसी प्रकार दूसरी बार भी पूर्ण आवेदन प्राप्त न होने पर सेवाप्रदाता तीसरी और अंतिम बार रिक्त पदों को प्रदर्शित करने की कार्यवाही करेगा। इन आवेदनों के लिए भी न्यूनतम सात दिन का समय दिया जाएगा।
आरक्षण और मानदेय का भी रखा जाएगा ध्यान
यदि प्रकरण विशेष में आरक्षण से संबंधित प्रचलित नियम लागू होने की स्थिति होगी तो संबंधित विभाग इस संबंध में कार्मिक विभाग का मत प्राप्त करते हुए आगे की कार्यवाही करेंगे। यदि मानदेय किसी विभाग में मानदेय का निर्धारण नहीं है तो इस संबंध में वित्त विभाग की सहमति प्राप्त की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सपनों की उड़ान भरने घर से निकली थी बेटी, बीच रास्ते में थम गया सफर; डायरी की एक लाइन ने बढ़ाई गुत्थी

सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करने का अवसर प्रदान किये जाने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया : सौरभ बहुगुणा

देहरादून। कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा के प्रयासों से कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया गया है। उत्तराखंड के शासकीय विभागों में भारत सरकार द्वारा विकसित “गवर्नमेंट ई- मार्केटप्लेस जेम” के माध्यम से आउटसोर्सिंग कार्मिकों की पूर्ति की व्यवस्था लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

अब उत्तराखंड राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) एवं युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) की भांति सेवायोजन कार्यालय भी आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति करेगा। इस संबंध में कौशल विकास एवं सेवायोजन अनुभाग के अंतर्गत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) द्वारा विकसित किए गए “रोजगार प्रयाग पोर्टल” के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति संबंधी नियमावली को राज्यपाल द्वारा स्वीकृति दे दी गई है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि, राज्य के विभिन्न राजकीय विभागों में उपनल एवं पीआरडी के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों की पूर्ति की जा रही है। उक्त दोनों एजेसियों द्वारा एक निश्चित वर्ग के अभ्यर्थियों का ही पंजीकरण किया जा रहा है। इस व्यवस्था में राज्य के अन्य अभ्यर्थियों का आउटसोर्स कार्मिक के रूप में प्रतिनिधित्व कम है।

जबकि सेवायोजन कार्यालयों में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में निरन्तर वृद्धि हो रही है। ऐसी स्थिति में राज्य में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्मिकों की सेवायें लिए जाने के सम्बन्ध में एक निश्चित व्यवस्था बनाये जाने तथा सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करने का अवसर प्रदान किये जाने हेतु कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग को आउटसोर्सिंग एजेंसी बनाया है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड - राज्य में सरकारी भर्तियों को लेकर नया आदेश जारी उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • चंपावत

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
बरामद नशीले इंजेक्शन और आरोपी के साथ कार्रवाई करती मुखानी पुलिस टीम। हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

हल्द्वानी: नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार, मिशन ड्रग फ्री देवभूमि के तहत कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi June 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, राज्य में विकास योजनाओं की स्वीकृति से जुड़ी खबर। उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति

  • चम्पावत पुलिस द्वारा 253 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी, बरामद बाइक और अन्य सामान। ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • चंपावत

    ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

  • मोबाइल रिकवरी अभियान के तहत बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपते एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी। 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’

  • देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

  • देहरादून में आयोजित संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (614)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,556)
  • उधमसिंह नगर (1,282)
  • क्राइम (3,408)
  • खेल (355)
  • चंपावत (958)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (642)
  • देहरादून (10,756)
  • नैनीताल (6,333)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (308)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (148)
  • मौसम (1,039)
  • यात्रा (398)
  • राजनीति (403)
  • राष्ट्रीय (1,126)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (496)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (608)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,353)
  • हरिद्वार (883)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, विकास कार्यों के लिए ₹42 करोड़ की स्वीकृति ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान का बड़ा प्रहार: 75 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ 256 लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान, खोए मोबाइल वापस मिले तो गूंजा— ‘थैंक यू नैनीताल पुलिस’ देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर डीएम सख्त, नारी निकेतन और बाल सुधार गृह की व्यवस्थाओं का लिया जायजा देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय देहरादून: संविधान हत्या दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान, सीएम धामी बोले— आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय