नेपाल बाढ़ आपदा: उत्तराखंड शासन ने हेल्पलाइन नंबर किए जारी, हर संभव मदद के लिए करें संपर्क
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी की भीषण बाढ़ के बाद उत्तराखंड शासन ने नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन जारी की।
नेपाल में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की जानकारी हेल्पलाइन पर दें, राज्य और जिला स्तर पर जारी किए गए नंबरों पर करें संपर्क
देहरादून, 27 अगस्त 2026: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) द्वारा उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।
यदि उत्तराखण्ड का कोई नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है अथवा कोई व्यक्ति किसी नागरिक के संबंध में जानकारी साझा करना चाहता है, तो राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि नेपाल के प्रभावित क्षेत्र से संबंधित कोई भी आवश्यक जानकारी होने पर उसे उपरोक्त हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल साझा करें। प्रभावित क्षेत्र में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिक भी इन नंबरों पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के हेल्पलाइन नंबर
0135-2710334 | 0135-2710335
0135-2664314 | 0135-2664315 | 0135-2664316
मोबाइल: 8218867005
टोल फ्री: 1070
जनपद देहरादून की हेल्पलाइन
0135-2726066 | 0135-2626066
मोबाइल: 7534826066
टोल फ्री: 1077
नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों अथवा अन्य संबंधित व्यक्तियों के संबंध में उपरोक्त राज्य एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन नंबरों पर आवश्यक जानकारी साझा कर सकते हैं तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें….

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


