National Games: उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेलों में पहला गोल्ड मेडल , अब तक इतने पदक जीते

देहरादून। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के एथलीट भी पूरा दमखम दिखा रहे हैं। गुरुवार को उत्तराखंड को पहला गोल्ड मेडल हासिल हुआ। वुशु प्रतियोगिता में अचोम तपस ने उत्तराखंड को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है। वुशु में ही उत्तराखंड के विशम कश्यप ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
मेडल टैली में उत्तराखंड के पास अब तक कुल 4 मेडल हो चुके हैं, जिसमें से 3 मेडल वूशु में आए हैं। गुरुवार को वुशु की ताओलू स्पर्धा में अचोम तपस ने दिलाया। अचोम मूल रूप से मणिपुर के इंफाल के रहने वाले हैं और पिछले एक साल से देहरादून में इंफो एंड टेक्नो सोल्यूशन कंपनी में कार्यरत हैं। अचोम के पिता अचोम इरावंत सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं और मां अचोम ब्रोजेश्वरी देवी गृहिणी हैं। गुरुवार को ही विषम कश्यप ने Taijiquan Taolu स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मेडल टैली में उत्तराखंड को आगे बढ़ाया।
उत्तराखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर अचोम गदगद हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अधिक से अधिक युवाओं को मार्शल आर्ट वुशु स्पर्धा की तकनीक सीखनी चाहिए, ताकि उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
राष्ट्रीय खेलों में सात और पदक पक्के
38 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की झोली में सात और पदक पक्के हैं। वुशु में चार और बैडमिंटन में दो खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। वहीं बीच हैंडबॉल में उत्तराखंड स्वर्ण पदक के लिए जान लगाएगा।
राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को अब तक वुशु में एक स्वर्ण और दो कांस्य और एक रजत पदक मिले हैं। इसके अलावा बैडमिंटन, बीच हैंडबॉल सहित कुछ अन्य खेलों में उसे पदक मिलने की उम्मीद है। राज्य को आज से शुरू हो रहे योगासन और बॉक्सिंग में भी पदक की आस है। योगासन को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय खेलों में 12 पदक लेकर कर्नाटक पहले स्थान पर
कर्नाटक ने गुरुवार को तैराकी में एक स्वर्ण और एक रजत के साथ-साथ पुरुषों की रोड साइक्लिंग स्पर्धा में भी सोने का तमगा हासिल किया। वह 12 पदक (7 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य) लेकर पहले स्थान पर बना हुआ है। वुशु और ट्रायथलॉन में एक-एक स्वर्ण पदक जीतने के बाद मणिपुर 11 पदक (6 स्वर्ण, 5 रजत) के साथ दूसरे स्थान पर है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें