नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मां नैना देवी और बाबा नीम करोली के किए दर्शन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मां नयना देवी मंदिर और कैंची धाम में किए दर्शन, पूजा -अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः शक्तिपीठ श्री मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर मां नयना देवी की पूजा-अर्चना की तथा राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर आगमन पर मंदिर समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से.नि.) गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-शांति की कामना की
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान आज प्रातः कैंची धाम स्थित सुप्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल बाबा नीब करौरी धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।
मंदिर आगमन पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने माननीय राष्ट्रपति का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



