नैनीताल पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार”: नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार, 2 गिरफ्तार
कालाढूंगी और काठगोदाम में सघन चेकिंग, सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
जनपद नैनीताल में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान जारी है।
इसी क्रम में मनोज कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के मार्गदर्शन में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही की।
05 अप्रैल 2026 को चौकी कोटाबाग, कालाढूंगी क्षेत्र में सुमीत पांडे, सीओ रामनगर के पर्यवेक्षण और अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी के नेतृत्व में टीम ने PB 01 D 6577 टैम्पो ट्रैवलर को नशे में चालक के साथ पकड़ा। आरोपी बलविंदर सिंह (43 वर्ष, दिल्ली निवासी) को धारा 185/207 एमवी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
समान रूप से काठगोदाम क्षेत्र में अमित कुमार, सीओ हल्द्वानी और विमल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष काठगोदाम के नेतृत्व में चेकिंग में UK 01 TA 3199 कार के चालक प्रभात कुमार (गठिया, नैनीताल निवासी) को भी नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया।
पुलिस टीमों का योगदान:
कालाढूंगी: उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा, कांस्टेबल प्रकाश बडाल, किशन नाथ, मिथुन कुमार
काठगोदाम: उ0नि0 कुमकुम धनिक, कांस्टेबल कारज सिंह
पुलिस की अपील:
“नशे में वाहन चलाना न केवल आपके लिए बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी जानलेवा है। कृपया नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।”
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


