Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 5 पुलिसकर्मी ऐच्छिक सेवानिवृत्त, लंबी सेवा के बाद सम्मान के साथ विदाई

नैनीताल पुलिस के पांच कर्मियों ने 27 से 40 वर्ष तक की सराहनीय सेवा पूरी करने के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली। विदाई समारोह में उनके विभागीय अनुभवों और सेवाकाल के महत्वपूर्ण पलों को याद किया गया। पुलिस विभाग ने सभी कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Mohan Chandra Joshi August 31, 2026
नैनीताल पुलिस के पांच सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान

लंबी पुलिस सेवा के बाद सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित करते अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

27 से 40 वर्ष तक की सराहनीय सेवा पूरी कर लौटे पुलिस कर्मी, एसएसपी ने उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी, 31 अगस्त 2026। जनपद नैनीताल पुलिस में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पांच पुलिस कर्मी सोमवार को ऐच्छिक सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ऐच्छिक सेवानिवृत्त होने वालों में हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, हे0 कांस्टेबल 130 ना0पु0 शामिल हैं। उन्होंने 26 अक्टूबर 1998 को जनपद चम्पावत से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की थी। 6 जनवरी 2015 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे और 26 नवंबर 2022 को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने चम्पावत और नैनीताल जनपदों में सेवाएं दीं। सुरेन्द्र सिंह ने कुल 27 वर्ष 10 माह 05 दिन की सराहनीय सेवा पूरी की।
हेड कांस्टेबल दीपक कुँवर, हे0 कांस्टेबल 21 ना0पु0 ने 20 अप्रैल 2002 को जनपद चम्पावत से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की। 24 मई 2017 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे और 28 मार्च 2023 को हेड कांस्टेबल पद पर पदोन्नत हुए। उन्होंने चम्पावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों में सेवाएं दीं। दीपक कुँवर की कुल सेवा अवधि 26 वर्ष 04 माह 11 दिन रही।
अपर उपनिरीक्षक अशोक कुमार जोशी, ना0पु0 ने 1 अगस्त 1989 को जनपद अल्मोड़ा से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की। उन्होंने अल्मोड़ा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश), देहरादून, चम्पावत और नैनीताल में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। 5 अक्टूबर 2021 को हेड कांस्टेबल और 25 फरवरी 2023 को अपर उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। 1 दिसंबर 2021 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे। अशोक कुमार जोशी ने 37 वर्ष 30 दिन की सराहनीय सेवा पूरी करने के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, ना0पु0 ने 20 अगस्त 1986 को जनपद बरेली (उत्तर प्रदेश) से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की। उन्होंने बरेली, कानपुर नगर, अल्मोड़ा और नैनीताल जनपदों में सेवाएं दीं। 17 जुलाई 2008 को हेड कांस्टेबल, 17 नवंबर 2022 को अपर उपनिरीक्षक और 24 दिसंबर 2025 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। 2 सितंबर 2025 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे। त्रिभुवन सिंह ने 40 वर्ष 11 दिन की सराहनीय सेवा पूरी की।
उपनिरीक्षक बालकृष्ण, ना0पु0 ने 7 दिसंबर 1987 को जनपद नैनीताल से कांस्टेबल के पद पर पुलिस सेवा शुरू की। उन्होंने ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जनपदों में सेवाएं दीं। 17 सितंबर 2001 को हेड कांस्टेबल, 3 मई 2017 को अपर उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी) और 31 अक्टूबर 2020 को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। 30 नवंबर 2021 से जनपद नैनीताल में नियुक्त रहे। बालकृष्ण ने 38 वर्ष 08 माह 24 दिन की सराहनीय सेवा के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ली।
विदाई समारोह में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों ने पुलिस विभाग में अपने लंबे सेवाकाल के दौरान मिले अनुभवों और महत्वपूर्ण पलों को साझा किया। एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल ने पुलिस कर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि विभाग को दी गई उनकी सेवाएं अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि अब सेवानिवृत्त कर्मी अपने मूल जीवनचर्या में लौट रहे हैं। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की सलाह भी दी गई।
समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, प्रभारी महिला हेल्पलाइन सुनीता कुंवर, प्रभारी चौकी दमुआदूँगा कुमकुम धनिक, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी और कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के परिजन भी समारोह में शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट, 233 CCTV कैमरों से चप्पे-चप्पे पर निगरानी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #NainitalNews #NainitalPolice #PoliceNews #PoliceRetirement #UttarakhadNews

Related Stories

लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन

Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड पुलिस के कार्यक्रम में शामिल Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रपति पुलिस निशान, अमित शाह ने किया अलंकृत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • लालकुआं में नकबजनी के मामले में गिरफ्तार दोनों सगे भाई और बरामद सोने-चांदी के जेवरात। Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद

  • IMG-20261106-WA0087 Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित

  • हल्द्वानी में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बरामद छह मोटरसाइकिलें Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद

  • अल्मोड़ा में दिसंबर में प्रस्तावित विंटर कार्निवल की तैयारियों की समीक्षा करते जिलाधिकारी अंशुल सिंह। Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन

    Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की

  • उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (298)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,051)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,589)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,506)
  • नैनीताल (6,660)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,248)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: घर का ताला तोड़कर जेवर उड़ाने वाले सगे भाई गिरफ्तार, 2.69 लाख के गहने बरामद Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित Lalkuan News: लालकुआं के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में 35 प्रस्ताव पारित Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Haldwani News: बाइक चोर गिरोह का बड़ा भंडाफोड़, मैकेनिक समेत चार गिरफ्तार; 6 बाइक बरामद Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की Almora News: दिसंबर में दो दिवसीय विंटर कार्निवल, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’