नैनीताल: इंस्पेक्टर से Dy. SP बने उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट, एसएसपी ने किया अलंकृत
SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें नए पद पर अलंकृत किया।
2002 से उत्तराखंड पुलिस में सेवाएं देने वाले उमेश कुमार मलिक और वेद प्रकाश भट्ट अब Dy. SP के रूप में नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार।
नैनीताल, 03 अप्रैल 2026: उत्तराखंड पुलिस में कर्तव्यनिष्ठा और लंबी सेवा का सम्मान करते हुए जनपद नैनीताल में तैनात दो अनुभवी अधिकारियों को पदोन्नति का उपहार मिला है। उमेश कुमार मलिक एवं वेद प्रकाश भट्ट को निरीक्षक नागरिक पुलिस से पुलिस उपाधीक्षक (Dy SP) के पद पर पदोन्नत किया गया। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में SSP नैनीताल, डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा एक गरिमामयी ‘पीपिंग सेरेमनी’ आयोजित की गई।

कार्यक्रम में SSP ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर ‘UPS’ बैच लगाकर उन्हें नए पद पर आधिकारिक रूप से अलंकृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता की विशेष सराहना की।
पदोन्नत अधिकारी वर्ष 2002 में उपनिरीक्षक (SI) के रूप में पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। उमेश कुमार मलिक ने देहरादून, पीटीसी मुरादाबाद, नैनीताल, उद्यमसिंहनगर, एसटीएफ, पुलिस मुख्यालय, सीआईडी हल्द्वानी, चंपावत और नैनीताल में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। वर्ष 2016 में वे निरीक्षक बने और अब Dy SP के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
वेद प्रकाश भट्ट ने पीएसी (31 व 40 वाहिनी), एसडीआरएफ, ऊधमसिंहनगर तथा नैनीताल में उत्कृष्ट सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में दलनायक बने वे अब Dy SP के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
पदोन्नति समारोह में डॉ. जगदीश चंद्र (एसपी नैनीताल), मनोज कुमार कत्याल (एसपी हल्द्वानी), क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, अन्य निरीक्षक और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अधिकारियों को मोमेंटो भेंट किया गया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


