नैनीताल: गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, गांव में पसरा मातम
घर के पास से महिला को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
चारा लेने जा रही थी महिला, ग्रामीणों के शोर के बावजूद जंगल की ओर घसीट ले गया वन्यजीव
नैनीताल। भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सूर्यागांव के तोक सूर्याजाला में शुक्रवार शाम दर्दनाक घटना सामने आई। मवेशियों के लिए जंगल चारा लेने जा रही एक महिला को घर के पास से ही गुलदार उठा ले गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी शोर मचाया, लेकिन वन्यजीव महिला को जंगल की ओर घसीटते हुए ले गया। देर शाम करीब आठ बजे महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल में बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूर्यागांव निवासी हंसी देवी (55) पत्नी लाल सिंह सूर्या शुक्रवार शाम करीब चार बजे चारा लेने जंगल जा रही थीं। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। घटना को देख परिजन और ग्रामीण शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन तब तक वन्यजीव महिला को लेकर ओझल हो चुका था।
काफी देर तक चली तलाश के बाद महिला का शव जंगल में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।
डीएफओ नैनीताल आकाश गंगवार के अनुसार, महिला पर किसी वन्यजीव ने हमला किया है। हमलावर बाघ था या गुलदार, इसकी पुष्टि की जा रही है। क्षेत्र में पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने वन विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने और पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद देने की बात कही है।
वहीं, नैनीताल सांसद अजय भट्ट ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए प्रशासन और वन विभाग को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने, वन्यजीव को पकड़ने के प्रयास तेज करने और पीड़ित परिवार
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


