नैनीताल- पूर्व विधायक संजीव आर्य पर धारदार हथियार से हमले का आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। पूर्व विधायक संजीव आर्य के हमलावर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते चंद घंटो के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार।
महेंद्र कुमार(अध्यक्ष डॉक्टर अंबेडकर ग्रामीण उत्थान समिति) पुत्र किशन राम निवासी मेन मार्केट बेतालघाट द्वारा थाना बेतालघाट में आकर तहरीर दी गई कि संजीव आर्य पूर्व विधायक नैनीताल पर एक व्यक्ति प्रेम प्रकाश पुत्र आनंद कुमार निवासी ग्राम जावा पट्टी मलीपाली बेतालघाट उम्र 45 वर्ष के द्वारा धारदार हथियार से हमला किये जाने के संबंध में तहरीर दी गई।
उक्त तहरीर के आधार पर थाना बेतालघाट में मुकदमा अपराध संख्या 8/22 धारा 352/ 307 भादवि के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को तत्काल गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक संजीव आर्या पर एक व्यक्ति द्वारा पत्थर तोड़ने वाली धारदार छेनी से हमला किए जाने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि चाकू संजीव के हाथ में लगा है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को पूर्व विधायक संजीव बेतालघाट के जावा गांव में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति पर अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां अचानक एक स्थानीय युवक ने पत्थर तोड़ने वाली छेनी से संजीव के पेट में प्रहार करने की कोशिश की। अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया। इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया।
अचानक हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया। उपस्थित लोगों ने तत्काल ही युवक के वार से संजीव को बचा लिया। इस कोशिश में संजीव के हाथ में हल्का सा कट लग गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें