Nainital News: बिजली कटौती पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा अनिवार्य
आयुक्त दीपक रावत ने बिजली कटौती की सूचनाओं में प्रभावित क्षेत्रों के नाम अनिवार्य करने के निर्देश दिए
बिजली कटौती की सूचनाओं में केवल फीडर का नाम नहीं, अब प्रभावित क्षेत्रों का उल्लेख भी अनिवार्य होगा; उपभोक्ताओं को पहले से मिलेगी जानकारी।
नैनीताल/हल्द्वानी 06 सितंबर 2026: आयुक्त कुमाऊँ मण्डल नैनीताल / सचिव, मुख्यमंत्री, दीपक रावत ने विद्युत विभाग द्वारा समाचार पत्रों में प्रकाशित की जाने वाली बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य अभियन्ता, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि०, हल्द्वानी/रूद्रपुर को सख्त निर्देश जारी किए हैं।
आयुक्त ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि उनके संज्ञान में आया है कि विद्युत विभाग द्वारा प्रायः विद्युत कटौती की सूचनाओं को समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाता है। समाचार पत्रों में जो सूचना प्रकाशित की जाती है, उसमें यह अवगत कराया जाता है कि अमुक फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी। परन्तु संबंधित फीडर में विद्युत कटौती से प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों के नामों का उल्लेख नहीं किया जाता है, फलस्वरूप उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
इस पर कुमाऊं आयुक्त श्री रावत ने निर्देशित किया है कि भविष्य में जिस फीडर में विद्युत कटौती रहने संबंधी समाचार प्रकाशित किया जाय, उसमें फीडर से संबंधित प्रभावित क्षेत्रों के नामों का उल्लेख भी अनिवार्य रूप से किया जाना सुनिश्चित करें,* ताकि उपभोक्ताओं को पूर्व में ही संज्ञान रहे कि उनके क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


