नैनीताल- डीएम ने जिले में तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित , पढ़िए इस दिन है होली की छुट्टी
नैनीताल। उत्तराखण्ड शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट आर्डस् के पैरा 243 के प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुये निम्न तिथियों 19 मार्च 2022 स्थानीय होली, 19 सितम्बर अनवष्टका (श्राद्व पक्ष) तथा 25 अक्टूबर 2022 को भैया दूज पर बैंक/कोषागार/उपकोषागार को छोडकर जनपद के सभी कार्यालयों/संस्थानों मे स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
- रंगो के पर्व होली की दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। रंगों एवं उमंगों के त्यौहार होली के पावन पर्व पर आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आन्नद भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल एवं एसएसपी पंकज भट्ट ने जनपद वासियों को शुभकामनाएं दी है।
अपने संदेश में उन्होने कहा है कि रंगो का यह त्यौहार हमें आपस में एकता के सूत्र में पिरोता है, एवं होली के पावन पर्व पर हमें आपसी प्रेम और सदभावना के साथ मनाना चाहिए। होली के इस त्यौहार पर हमें अपने साथ गरीबों को शामिल करना चाहिए। होली का पर्व हमें राष्ट्र एकता का संदेश देता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें