नैनीताल- जिले में शाम 5:00 बजे तक इतने प्रतिशत मतदान , पढ़िए विधानसभा वार आंकड़े
नैनीताल- जिले में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आ रहा है शाम 5:00 बजे 63.98 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले की सभी छह विधानसभाओं में शाम तक का पोलिंग प्रतिशत सामने आ गया है सुबह 8 बजे से शुरू हुए मतदान में शाम 5 बजे तक कालाढूंगी में 65.77% मतदान हुआ, जबकि लालकुआं में 67.05% मतदान हुआ है, जबकि नैनीताल में 53.02% मतदान हुआ है, रामनगर विधानसभा सीट में शाम 5 बजे तक 65.13 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया हल्द्वानी विधानसभा सीट में 5 बजे तक 63.25%, भीमताल विधानसभा सीट में शाम 5 बजे तक 62.01% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया,

उत्तराखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में दोपहर तक तेजी के साथ लालकुआं विधानसभा सीट से क्षेत्रवासियों ने जबरदस्त मतदान किया है, शाम 5 बजे बाद मतदाताओं की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी है। मंडलायुक्त दीपक रावत, डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट लालकुआं क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों में पहुंचे और उन्होंने क्षेत्र में हो रहे शांतिपूर्ण मतदान के संबंध में संबंधित अधिकारियों से बातचीत की। लालकुआं विधानसभा सीट के अंतर्गत बिन्दुखत्ता से चोरगलिया तक कुल 6 जोनल क्षेत्रों एवं 16 सेक्टरों में लोग मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं । लालकुआं सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के चुनाव लड़ने के चलते यह सीट सबसे अधिक हॉट सीट बन गई है। जिसके चलते तमाम वरिष्ठ अधिकारी चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दोलिया को आदर्श मतदान केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है।
कुल मिलाकर जहां लाल कुआं विधानसभा सीट भी वीआईपी होने के बाद यहां मतदाताओं में जबरदस्त जोश दिखाई दे रहा है और जिले में सबसे अधिक वोट प्रतिशत भी लाल कुआं का हो चुका है वहीं

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


