Nainital: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल आ रहे हैं नैनीताल ,जानिए पूरा कार्यक्रम
नैनीताल। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 अगस्त (रविवार) को जनपद भम्रण आ रहे है।
जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेडा ने बताया कि रविवार दोपहर 2ः45 बजे मुख्यमंत्री श्री धामी देहरादून से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 03ः30 बजे कैलाखान हैलीपैड पहुॅचेगे। इसके उपरान्त दोपहर 3ः45 बजे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुॅच कर शैले हॉल, राज्य अतिथि गृह में मोदी @ 2.0 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे तथा सांय 6 बजे से सांय 7 बजे स्थानीय भम्रण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
श्री धामी 29 अगस्त (सोमवार) को प्रातः 10ः30 बजे कैलाखान हैलीपैड से देहरादून को प्रस्थान करेंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


