नैनीताल: मुख्यमंत्री धामी का रामनगर दौरा आज, इन कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग—देखें पूरा शेड्यूल
नैनीताल। जनपद नैनीताल के रामनगर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एकदिवसीय दौरा प्रस्तावित है। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को निर्धारित कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजनों में प्रतिभाग करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
प्रशिक्षण महाभियान में शिरकत के साथ हनुमान जयंती पर करेंगे पूजा-अर्चना
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर करीब 11:30 बजे डिग्री कॉलेज मैदान, रामनगर पहुंचेंगे। यहां से वे अग्रवाल सभा, रामनगर में आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ में प्रतिभाग करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे अग्रवाल सभा से हनुमान धाम, छोई (रामनगर) के लिए रवाना होंगे, जहां हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे तथा भंडारे में भी सहभागिता करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम में भागीदारी के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 1:30 बजे पुनः डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर रामनगर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासनिक अमला भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


