नैनीताल: सिमलखां और जंगलिया गांव में ‘जन-जन की सरकार ,जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन
Nainital News- सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकासखंड बेतालघाट की न्याय पंचायत सिमलखां के राजकीय इण्टर कॉलेज सिमलखां में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक नैनीताल सरिता आर्या द्वारा की गई।*
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धा पेंशन के 02, बाल विकास विभाग द्वारा नन्दा गौरा के 02, घरेलू हिन्सा 4, बेटी बचाओं बेटी पढाओं में 03 लोगो को जानकारी दी। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा कृषि यंत्र 04, पीएम किसान सम्मान निधि से संबंधित 03 लोगो को जानकारी दी, उद्यान विभाग द्वारा बीन का बीज 05 किलो आलू आदि के बीज काश्तकारों को वितरित किया गये।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 40 लोगो को दवाई वितरित की गई, बीपी व सुगर के 77 लोगो का हैल्थ चैकप किया गया, श्रम विभाग द्वारा 140 लोगो का पंजीकरण किया गया, खाद्य विभाग ई केवाईसी 32 लोगो की, राशन कार्ड में नाम 04 लोगो का जोडा गया, राशन कार्ड संशोधन 01 लोगो का किया गया। विद्युत विभाग को तारा को ठीक कराये जाने हेतु 03 लोगो के आवेदन प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार सेवायोजन विभाग द्वारा 41 लोागो को जानकारी दी गई,आयुष विभाग द्वारा दवाई वितरित की गई।
बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 511 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री दिनेश आर्या, ब्लाक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य संजू बोरा, तरूण शर्मा, यशपाल आर्या, संसाद प्रतिनिधि मदन मोहन मेहरा, के साथ ही ग्राम प्रधान एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपजिलाधिकारी श्री कैंचीधाम मोनिका, क्षेत्रीय जनता विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।
जंगलिया गांव में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित
भीमताल। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को विकासखंड भीमताल की न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव के अन्तर्गत पंचायत घर जंगलियागांव में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पंत द्वारा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्राम्य विकास/पंचायती, पेयजल/जल जीवन मिशन, लोक निर्माण विभाग समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, लघु सिचंाई, उडेरा, खाद्य आपूर्ति, उद्यान सहित अन्य विभागों द्वारा स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुॅचाया गया।
शिविर के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
बहुउद्देशीय शिविर में लगभग 188 नागरिकों द्वारा सीधा लाभ उठाया गया।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री शांति मेहरा, ब्लाक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य विपिन जंतवाल, खण्ड विकास अधिकारी हर्षित गर्ग, ग्राम प्रधान राधा कुल्याल एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
शिविर के माध्यम से सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन को सीधे जनता से जोड़ते हुए जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया, जिसे ग्रामीणों द्वारा सराहा गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


