नैनीताल: ‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई, अवैध LPG रिफिलिंग गैंग का भंडाफोड़; दो भाई गिरफ्तार
रामनगर में छापेमारी के दौरान 34 गैस सिलेंडर, रिफिलिंग उपकरण और डीजल बरामद
नैनीताल, 10 अप्रैल 2026। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देशों पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रामनगर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर अवैध LPG गैस रिफिलिंग और कालाबाजारी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में टीम ने खताड़ी क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की। यहां घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और भंडारण कर कालाबाजारी की जा रही थी।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 34 छोटे-बड़े गैस सिलेंडर, LPG रिफिलिंग के उपकरण, तराजू-बाट और लगभग आधा ड्रम डीजल बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही अवैध रिफिलिंग करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान इस प्रकार है—
अमन उर्फ भल्ला (26 वर्ष), निवासी खताड़ी, नार्मल स्कूल के पास, रामनगर
शहजाद उर्फ शैजी (23 वर्ष), निवासी उपरोक्त
दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं और लंबे समय से गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी में लिप्त बताए जा रहे हैं।
इन धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया है। Ramnagar कोतवाली में FIR संख्या 101/26 दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने और एलपीजी की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध भंडारण और रिफिलिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि यदि आसपास गैस की अवैध रिफिलिंग, कालाबाजारी या भंडारण की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


