Landslide: नेपाल में बड़ा हादसा, 60 यात्रियों से भरी दो बसें त्रिशूली नदी में बही
राहत और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी
हादसे में सात भारतीयों की मौत
50 से अधिक लोग लापता
काठमांडू। नेपाल में भारी बारिश का कहर जारी है शुक्रवार सुबह नेपाल में बड़ा हादसा हुआ है।
मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें लैंडस्लाइड के चलते फिसलकर त्रिशूली नदी में बह गईं। बसों में चालक सहित करीब 62 लोग सवार थे। हादसे के बाद से राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल ने बताया कि नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं फिलहाल बारिश के चलते बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक लगातार हो रही बारिश से हुए भूस्खलन की वजह से यात्रियों से भरी दो बस त्रिशूली नदी में बह गई है। दोनों बसों में करीब पांच दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। दोनों बसों में सवार यात्रियों की खोज के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है लेकिन बारिश की वजह से उसमें परेशानियां आ रही है बताया जा रहा है इस हादसे में सात भारतीय की मौत हो गई है।
राजधानी काठमांडू से जा रही एंजेल बस और गणपति डिलक्स सुबह करीब साढ़े तीन बजे के आसपास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस अधीक्षक भावेश रिमल के अनुसार एक बस में 24 यात्री सवार थे तो दूसरे बस में 41 लोग यात्रा कर रहे थे। गणपति डिलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूदने में सफल रहे।
नेपाल में हुए इस हादसे को लेकर प्रधानमंत्री पुष्प कुमार दहल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि “नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं।”

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Uttarakhand Weather News: अगले 3 घंटे इन जिलों में येलो अलर्ट, जानें कल और आगे कैसा रहेगा मौसम
Chamoli News: उत्तराखंड का एक और वीर सपूत देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त
Chamoli News Update: हेलीकॉप्टर हादसे में पायलट समेत छह लोगों की मौत, सभी शव बरामद
Almora News: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने किया आजीविका सरस मेले का शुभारंभ
Uttarakhand News: राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने ‘आपके द्वार’ जनसुनवाई में सुनीं महिलाओं की समस्याएं