Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में लैंड जिहाद:धामी सरकार एक्शन में ,दिए यह सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में लैंड जिहाद:धामी सरकार एक्शन में ,दिए यह सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 27, 2021
ख़बर शेयर करें -

देहरादून- उत्तराखंड में क्षेत्र विशेष में भूमि की खरीद-फरोख्त पर निगरानी रखने और जिलों में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन का फैसला सरकार ने होमवर्क के बाद लिया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और अन्य माध्यमों से सरकार तक पहुंची शिकायतें इसका आधार बनी हैं।

हाल ही में पर्वतीय क्षेत्र में नजर आ रहे डेमोग्राफिक चेंज (जनसांख्यिकी बदलाव) समुदाय विशेष की बढ़ती आबादी के साथ ही रोहिंग्या और बांग्लादेशियों की घुसपैठ और कई इलाकों में इस वजह से हो रहे पलायन की शिकायतें भी इस फैसले की वजह बनी हैं।

राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश से लगे जिलों यानी देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर व पौड़ी की जनसंख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। इसमें भी समुदाय विशेष के व्यक्तियों के बसने और जमीन खरीदने के मामले तेजी से बढ़े हैं। परिणामस्वरूप इन बीस वर्षों में डेमोग्राफिक चेंज प्रत्यक्ष रूप से देखने में मिला है। इसके कारण कुछ क्षेत्रों से पलायन की सूचनाएं भी आई हैं।

सरकार को हाल ही में इंटेलीजेंस से जो इनपुट मिला हैं, उसमें बताया गया है कि अब मैदानी जिलों के साथ ही पहाड़ी जिलों चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व अल्मोड़ा में समुदाय विशेष की बसावट तेजी से हो रही है। इनमें रोहिंग्या, बांग्लादेशियों के भी शामिल होने की आशंका है। यही नहीं, बड़ी संख्या में नेपाली मूल के नागरिक भी अवैध रूप से रह रहे हैं। इन्होंने यहां वोटर कार्ड और पहचान पत्र भी बनवाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अलर्ट: भारी बारिश की चेतावनी के बीच इस जिले में 1 जुलाई को स्कूलों की छुट्टी घोषित

पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन के कारण पहले ही जनसंख्या कम है। इस पर इन क्षेत्रों में समुदाय विशेष की संख्या बढऩे के कारण अन्य लोग भी पलायन कर रहे हैं। कहा गया है कि यदि समय रहते इन पर रोक नहीं लगाई गई तो स्थिति विकट हो सकती है।

यही वजह है कि सांप्रदायिक सौहार्द को बरकरार रखने के लिए सरकार ने सभी जिलों में शांति समितियों के गठन का निर्णय लिया है। हालांकि, गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस मामले में अधिकृत तौर पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन विभागीय सूत्र इस तरह के इनपुट सरकार तक पहुंचाए जाने की पुष्टि कर रहे हैं।

सीएम ने डीजीपी ,सभी जिलाधिकारी व एसएसपी को दिए निर्देश

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीपी उत्तराखंड और सभी डीएम, एसएसपी को एक स्पेशल जांच करने के आदेश किए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि संज्ञान में आया है कि प्रदेश के कुछ विशेष क्षेत्रों में जनसंख्या में अत्यधिक वृद्धि होने से जननांकीय (डेमोग्राफिक) परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं जिसका कुप्रभाव ‘कतिपय समुदाय के लोगों का उन क्षेत्रों से पलायन’ के रूप में सामने आने लगा है। इस संबंध में चिंता जताते हुए डीजीपी, सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को इस समस्या के निदान के लिए कुछ एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी , सभी जिलाधिकारियों एवं एसएसपी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक जिले में जनपद स्तरीय एक समिति गठित की जाए। समिति इस समस्या के निदान के लिए अपने सुझाव देगी। इसके अलावा संबंधित क्षेत्रों में शांति समितियों का भी गठन किया जाए तथा समय–समय पर इन समितियों की बैठकें आयोजित की जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां

निर्देश दिए हैं कि जिलों में इस प्रकार के क्षेत्रों का चिन्हीकरण करते हुए वहां निवास कर रहे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर करवाई की जाए। इसके साथ ही जिलेवार ऐसे व्यक्तियों की सूची तैयार करने को कहा गया है जो अन्य राज्यों से आकर यहां रह रहे हैं और उनका अपराधिक इतिहास है।ऐसे लोगों का व्यवसाय और मूल निवास स्थान का सत्यापन करके उनका रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को कहा गया है कि इन क्षेत्र विशेष में भूमि की अवैध ख़रीद–फरोख्त पर विशेष निगरानी रखी जाए। इस पर रोक लगाते हुए यह देखा जाए कि कोई व्यक्ति किसी के डर या दवाब में अपनी संपत्ति न बेच रहा हो।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

निर्देश दिए गए हैं कि जिले निवास कर रहे विदेश मूल के उन लोगों के खिलाफ सख्त करवाई करें जिन्होंने धोखे से भारतीय वोटर कार्ड अथवा पहचान पत्र बनवाए हैं। ऐसे लोगों का रिकॉर्ड तैयार कर उनके खिलाफ नियमानुसार करवाई की जाए।

भाजपा नेता अजेंद्र अजय उठा चुके है मुद्दा

उत्तराखंड में इन दिनों लैंड जिहाद काफी चर्चा में बना हुआ है। इसको लेकर राज्य की राजनीति तो गर्म है। साथ ही साथ इंटरनेट मीडिया पर भी अलग बहस चल रही है।
भाजपा नेता अजेंद्र अजय द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हाल ही में लिखे गए एक पत्र के बाद यह निर्देश आये हैं जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि एक विशेष समुदाय के लोग न केवल अपने उपासना स्थल बना रहे हैं, बल्कि कुछ क्षेत्रों में थोक में जमीन भी खरीद रहे हैं जिससे राज्य के मूल निवासियों का पलायन हो रहा है। जिसके चलते उत्तराखंड में सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका के दृष्टिगत शासन ने डीजीपी ,सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को ऐतिहातिक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड में लैंड जिहाद:धामी सरकार एक्शन में दिए यह सख्त निर्देश

Related Stories

प्रतीकात्मक तस्वीर में मानसून के दौरान भारी बारिश और हाई अलर्ट की स्थिति को दर्शाया गया है। Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मौसम

Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
निलंबन से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
प्रेमनगर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक फोटो Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
चम्पावत में मानसून के दौरान नदी किनारे लगा चेतावनी बोर्ड और प्रशासन की सुरक्षा एडवाइजरी। Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • मौसम

Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बारिश, काले बादल और मौसम विभाग का भारी बारिश अलर्ट। Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल बंद; अगले 48 घंटे रहेंगे बेहद अहम

Mohan Chandra Joshi July 1, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • प्रतीकात्मक तस्वीर में मानसून के दौरान भारी बारिश और हाई अलर्ट की स्थिति को दर्शाया गया है। Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • मौसम

    Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी

  • मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते डीएम डॉ. आशीष चौहान। Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

  • निलंबन से जुड़ी प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

  • प्रेमनगर सड़क हादसे की प्रतीकात्मक फोटो Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल

  • चम्पावत में मानसून के दौरान नदी किनारे लगा चेतावनी बोर्ड और प्रशासन की सुरक्षा एडवाइजरी। Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • मौसम

    Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (445)
  • अल्मोड़ा (616)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,628)
  • उधमसिंह नगर (1,289)
  • क्राइम (3,417)
  • खेल (356)
  • चंपावत (963)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (297)
  • दुर्घटना (648)
  • देहरादून (10,791)
  • नैनीताल (6,346)
  • पर्यटन (208)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (958)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,052)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,131)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (499)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (610)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,356)
  • हरिद्वार (888)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी Nainital Weather Alert: नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी बारिश की ऑरेंज चेतावनी, डीएम के हाई अलर्ट निर्देश, हेल्पलाइन जारी Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी Dehradun News: मानसून पर डीएम डॉ. आशीष चौहान सख्त, जन सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड Uttarakhand News: भ्रष्टाचार पर उत्तराखंड शासन का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल Dehradun News: प्रेमनगर में खाई में गिरी कार, चालक की मौत; दो दोस्त घायल Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी Champawat News: मानसून के बीच नदी किनारों पर जाने से बचें, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी