लालकुआं: बिना इंजन के चला ट्रेन का कोच — जानिए फिर क्या हुआ
मरम्मत के दौरान डिब्बा अचानक डेढ़ सौ मीटर चला गया
समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, बड़ी दुर्घटना टली
लालकुआं, 04 अप्रैल 2026: रेलवे स्टेशन में पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई। प्रातः 8:30 बजे एक जनरेटर एंड गार्ड डिब्बा अचानक अपनी जगह से खिसक कर लगभग डेढ़ सौ मीटर तक बिना इंजन के रनिंग रूम की ओर बढ़ गया। सौभाग्य से बड़ी घटना होने से पहले ही स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिट लाइन में कोच की मरम्मत का कार्य चल रहा था, तभी डिब्बा धीरे-धीरे पीछे की ओर खिसकने लगा। रेलवे कर्मियों ने तुरंत उसे रोकने का प्रयास किया और गुटका लगाने की कोशिश भी की, लेकिन डिब्बा नियंत्रित नहीं हो सका। वह पॉइंट (टर्नआउट) के पास पटरी से उतर गया, जिससे रेलवे परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया।
घटना के बाद प्रशिक्षित रेल कर्मियों ने डिब्बे को उठाकर पुनः पटरी में रखने का कार्य शुरू किया। लगभग चार घंटे तक रेलकर्मी उक्त कोच को पटरी में लगाने में लगे रहे। रेल अधिकारियों ने बताया कि यदि डिब्बे की रफ्तार अधिक होती या वह किसी सक्रिय लाइन की ओर बढ़ जाता, तो इससे रेलवे लाइनों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था।
रेलवे अधिकारियों ने इस घटना को लेकर कहा कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


