लालकुआं – सेंचुरी पल्प एंड पेपर के सीईओ विजय कौल का हृदय गति रुकने से निधन

Lalkuan News , Nainital News: सेंचुरी पल्प एंड पेपर लालकुआं के सीईओ विजय कौल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। उनके आकस्मिक निधन से मिल परिसर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने विजय कौल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से सीपीपी परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन से सेंचुरी मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। मिल कर्मचारी व परिजन उनके शव को लेकर बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए हैं।
गौरतलब है कि सेंचुरी पेपर मिल के आदित्य बिरला ग्रुप में आने के बाद विजय कौल को सेंचुरी पेपर मिल का सीईओ तैनात किया गया था। दो वर्ष में उन्होंने मिल में तमाम अमूल चूल परिवर्तन किए थे। उन्होंने गुरुवार की देर रात रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को बड़ोदरा गुजरात ले जाने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि विजय कौल आदित्य बिरला समूह से लगभग 50 वर्षों से जुड़े हुए थे उन्होंने इस समूह के देश एवम् विदेश में विभिन्न उद्योगों का नेतृत्व किया। विजय कौल अपने पीछे अपनी पत्नी एवम् दो पुत्रों सहित भरा पूरा परिवार को छोड़कर गये हैं।
उनके निधन से जहां मिल कर्मचारियों में शोक की लहर है। वहीं आसपास के क्षेत्रवासियों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें