Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • लालकुआं- हरीश रावत ने जारी की भावुक अपील
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजनीति

लालकुआं- हरीश रावत ने जारी की भावुक अपील

Mohan Chandra Joshi February 12, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • जनता का निर्णय गड़बड़ाया तो उत्तराखंड और उत्तराखंडियत का सपना हो जाएगा चकनाचूर: रावत
  • -बोले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के पास है राज्य के विकास का स्पष्ट रोड मैप

लालकुआं। पूर्व मुख्यमंत्री और लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने शुक्रवार को एक अपील जारी कर जनता से अनुरोध किया कि जब उनके कदम मतदान केंद्र की ओर बढ़ रहे होंगे तब उनकी 55 साल की राजनीतिक सेवा को जरूर ध्यान में रखें। यह उत्तराखंड के लिए परीक्षा का समय है। यदि हम जरा सा चूके और हमारा निर्णय थोड़ा भी गड़बड़ाया तो उत्तराखंड और उत्तराखंडियत दोनों सपने चकनाचूर हो जाएंगे। यह चुनाव उत्तराखंड को 21वीं सदी आगे बढ़ाने का चुनाव है। यह चुनाव उत्तराखंडियत के समावेश और उत्तराखंड की संस्कृति की ध्वज पताका को फहराने का चुनाव है। दूसरी पार्टियों के पास उत्तराखंड की समझ नहीं है। वह जुमले दे सकते हैं मगर एक रोडमैप नहीं दे सकते हैं। मैं आपसे वादा करता हूं कांग्रेस के पास एक स्पष्ट रोड मैप है। हमारा घोषणा पत्र उत्तराखंड की परंपरागत संस्कृति की रक्षा की बात करता है। एक नई उत्तराखंडी संस्कृति के उद्भव की बात करता है। वह एक नई सोच को आगे बढ़ाने की बात करता है। मेरा वादा है कि आप सब से हम अर्थव्यवस्था के पैरामीटर को सुधारेंगे। जब मैं 2013 में ध्वस्त अर्थव्यवस्था के ऊपर नव निर्माण की नीव डाल सकता हूं। उसे आगे बढ़ाने का काम कर सकता हूं। अर्थव्यवस्था को सुधार सकता हूं। तो यह काम आज पहले के चुनौतीपूर्ण समय से सरल है। वह दौर कितना कठिन था मगर आप सबके सहयोग से हम उस दौर से बाहर निकले। आर्थिक रूप से संपन्न उत्तराखंड की नीव पड़ी। हरीश रावत ने कभी किसी विकास के काम के लिए या किसी लोक कल्याण के काम के लिए संसाधनों का रोना नहीं रोया। कांग्रेस के पास संसाधन जुटाने का हुनर है। हम जानते हैं कि किस तरीके से संसाधन जुटाए जाते हैं। केंद्र सरकार से किस तरीके से योजनाओं को स्वीकृत कराया जाता है। मानक के अनुसार चलने का हुनर होना चाहिए। जो भारतीय जनता पार्टी में नहीं है। यही कारण है कि राज्य की भाजपा सरकार केंद्रीय योजनाओं को लाने में पूरी तरह असफल रही। मैं अपने कार्यकाल की एक बानगी बताना चाहता हूं कि हमने किस प्रकार प्रधानमंत्री सड़क योजना में उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक योजनाएं मंजूर कराई। हम आगे भी हुनर दिखाते हुए राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को अगले 5 साल में बढ़ाकर 4 लाख लोगों तक लेकर जाएंगे। सीमांत और मैदानी क्षेत्रों की आय में जो भारी अंतर है, उसे पाटने का काम करेंगे। कोई ऐसा सीमांत क्षेत्र नहीं रहेगा जहां की औसत आय साढे तीन लाख से कम हो। हम राजस्व संग्रह के नए क्षेत्रों को विकसित करेंगे। जब डूबती अर्थव्यवस्था में हरीश रावत की सरकार 19.30 प्रतिशत की वार्षिक राजस्व वृद्धि दर दर्ज कर सकती है तो अब यह काम आगे और सरल होगा। मैं सबसे विश्वास से कहना चाहता हूं कि हम विकास दर को हमेशा ऊंचा बनाकर रखेंगे। हमने 5 साल में अपनी विकास दर के लिए लक्ष्य 12% वार्षिक का रखा है। यदि हम विकास दर को बढ़ाएंगे तो रोजगार के अवसर अपने आप विकसित होंगे। हमने 5 साल में चार लाख रोजगार जिसमें स्वरोजगार भी शामिल है सर्जित करने की बात कही है। हमने सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को न केवल भरने की बात कही है, बल्कि हर साल 10% नए पद सृजित करने की भी बात कही है। सरकार के खजाने से यदि कहीं भी 50 करोड़ से अधिक खर्च होगा तो सचिव और मंत्रिमंडल को विश्वास देना पड़ेगा कि इससे कितने रोजगार उपलब्ध होंगे। हम रोजगार मूलक राज्य की अवधारणा के साथ आगे बढ़ेंगे। मेरी सरकार ने शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। आईटीआई, पॉलिटेक्निक, तकनीकी संस्थान इस बात की बानगी हैं। आज उनसे निकला हुआ लड़का खाली हाथ है। ऐसे हुनर बंद नौजवान यदि खाली हाथ हैं तो हरीश रावत और कांग्रेस इसे अपनी चुनौती मानते हैं। दुनिया के अंदर आज तकनीकी और दक्ष युवाओं की जरूरत है।

हम उन भाइयों को भी काम देंगे जो गांव में हैं। जिनके पास संसाधन नहीं हैं। हमने कहा है कि कोई भी उत्तराखंडी 5 साल में ऐसा नहीं रहेगा जिसके पास अपनी जमीन का टुकड़ा ना हो। क्यों मैं बिंदुखत्ता और अन्य खक्तों की बात करता हूं? क्योंकि यह उत्तराखंडी संस्कृति के प्रतीक हैं। वह संघर्ष यहां पहुंचे हैं और वह आज सपना देख रहे हैं अपने जमीन के मालिकाना हक का। वह सपना देख रहे हैं सरकारी सुख सुविधाओं का। हमारी सरकार इन सब के सपनों को साकार करेगी। हमारी राज्य के अंदर लगभग पौने दो लाख लोगों को हमने जमीनों का मालिकाना हक दिया था। लेकिन अभी भी बहुत सारे लोगों को मालिकाना हक मिलना बाकी है। जिसमें हमारे मलिन बस्तियों में रहने वाले और दूरदराज के क्षेत्र सम्मिलित हैं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम अपने 2016 के मालिकाना हक देने के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हम संसाधन इसी मिट्टी से पैदा करेंगे। हम एक जल शक्ति, पर्यावरण शक्ति, जंगल वृक्ष शक्ति, पशुधन शक्ति बनेंगे। हरीश रावत की सरकार ने कई प्रकार की बोनस योजनाएं शुरू की थी। जिसमें दुग्ध बोनस योजना, गंगा गाय योजना, विधवा महिला बकरी पालन योजना शुरू की थी। हमने वृक्ष बोनस योजना, हॉर्टिकल्चर बोनस योजना शुरू की थी। भांग और बिच्छू घास हमें शक्ति के रूप में दिखाई दे। हमने मडवा बोनस, झुंगरा बोनस, चौलाई बोनस शुरू किये। हमने जल संवर्धन की नीतियों को बनाया। हम अशक्त व्यक्तियों को पेंशनर के सहारे सहारा देंगे। और सक्षम व्यक्तियों के लिए ऐसे अवसर पैदा करेंगे जो परिश्रम करके अच्छा मुनाफा कमा सकें। वह जो भी पैदा करें उसकी मार्केटिंग करने का काम सरकार करे। हमने मेरे गांव मेरी सड़क योजना प्रारंभ की थी उसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। हमने किसानों को आगे बढ़ाते हुए गन्ना किसानों के लिए रेट बढ़ाने का काम किया दूसरी तरफ मड़ुवा और झुगरे के दाम बढ़ाकर खेती को बढ़ावा दिया। हमारे कई ऐसे काम है जिन्हें हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

इन कामों को भी प्राथमिकता से करेगी कांग्रेस सरकार

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

-साहसिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देंगे
-22 प्रकार की पेंशनें शुरू करेंगे
-श्रमिकों और व्यापारियों के लिए भी पेंशन योजना शुरू होगी
-कुड़ी-बाड़ी पेंशन योजना शुरू होगी
-परंपरागत और आधुनिक खेती खेती को नया स्वरूप देंगे
-जैविक खेती को मॉडल के रूप में विकसित करेंगे
-कांग्रेस बनाएगी व्यापक भू-कानून
-सेना भर्ती कैंप लगाएगी कांग्रेस
-स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को पेंशन देंगे
-उत्तराखंड को तकनीकी कोचिंग का हब बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड लालकुआं लालकुआं विधानसभा लालकुआं- हरीश रावत ने जारी की भावुक अपील

Related Stories

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

  • हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,230)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल