Lalkuan:-विधायक नवीन दुम्का ने 6.5 करोड़ की सड़क का किया भूमिपूजन
लालकुआं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा संख्या 28/2019 के अनुसार गोरापडाव से वाया बी०एल०एम , सेम्फोर्ड स्कूल ,गंगापुर, हल्दूचौड़, हरिपुर बच्ची,घनश्याम जोशी के घर तक की सड़क के चौड़ीकरण और जीर्णोद्धार के कार्य का विधिवत भूमिपूजन लालकुआं विधायक नवीन दुम्का द्वारा किया गया।
10 से 12 ग्रामपंचायतों को संपर्क करते हुए यह मार्ग लालकुआं , हल्दूचौड़ से रामपुर रोड को जाने वाले वाहनों के लिए अच्छा बायपास का कार्य करेगा। विधायक नवीन दुम्का ने बताया कि रोड चौड़ीकरण के कार्य का सामूहिक शिलान्यास मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दिसंबर 2019 में किया था। लॉक डाउन के कारण इसका कार्य अब प्रारंभ हो रहा है।

विधायक दुम्का ने लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को सडक़ की गुणवत्ता हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए। 14 किलोमीटर लंबे और 18 फिट चौड़े इस मार्ग का निर्माण राज्यमद से 6.5 करोड़ ₹ की लागत से हो रहा है। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए मिनी हाईवे से कम नहीं है। इस मार्ग के निर्माण से इस क्षेत्र की करीब 20 हज़ार जनता लाभावन्तित होगी। सड़क का जीर्णोद्धार 20 वर्ष बाद हो रहा है।
सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन के अवसर पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के अतिरिक्त कनिष्ट प्रमुख श्रीकांत पांडे, भाजपा मंडल महामंत्री हरीश भट्ट, बीडीसी गोपाल अधिकारी, अशोक पढालनी, राजेन्द्र फुलारा, और देवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें