केदारनाथ धाम में SDRF का त्वरित रेस्क्यू, दो श्रद्धालुओं को पहुंचाया अस्पताल
हेलीपैड और मंदिर परिसर में बिगड़ी तबीयत, SDRF ने त्वरित कार्रवाई कर बचाई जान
रुद्रप्रयाग । केदारनाथ मंदिर में SDRF की टीम ने त्वरित रेस्क्यू अभियान चलाकर दो श्रद्धालुओं की जान बचाई।
रुद्रप्रयाग जनपद में 25 अप्रैल 2026 की रात्रि को पुलिस चौकी केदारनाथ से SDRF को शाम 7:40 बजे सूचना मिली कि हेलीपैड के पास एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। सूचना मिलते ही SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहुल बेनीवाल (20 वर्ष, निवासी दिल्ली) को रेस्क्यू कर तत्काल विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी बीच SDRF को एक और सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर परिसर में एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई है। टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मधुबेन (70 वर्ष), पत्नी चिमन भाई कोरत (78 वर्ष), निवासी गुजरात को सांस लेने में दिक्कत की हालत में पाया।
SDRF कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को स्ट्रेचर के जरिए सुरक्षित मंदिर परिसर से बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों ही मामलों में SDRF की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली से समय रहते राहत पहुंचाई गई, जिससे संभावित खतरे को टाल दिया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड भर्ती परीक्षा 2026: नकलविहीन परीक्षा के लिए सख्ती, AI निगरानी और बायोमेट्रिक सिस्टम लागू