उत्तराखंड मौसम- पहाड़ में पाला और मैदान में कोहरा , जानिए अगले पांच दिन ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand Weather Update, Dehradun: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है
मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी जबकि दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी।
वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है।
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। Uttarakhand Weather Update





सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें