चंपावत: नेटवर्क जांच हेतु बीएसएनएल अधिकारियों को फील्ड में जाकर कॉल करने के निर्देश
जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित, नेटवर्क सुदृढ़ीकरण व डिजिटल सेवाओं पर दिए गए निर्देश
Champawat News- जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में दूरसंचार सेवाओं की स्थिति, नेटवर्क विस्तार एवं डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने बीएसएनएल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन/नए मोबाइल टावरों के कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा मां पूर्णागिरि मेले के दौरान क्षेत्र एवं मार्गों में निर्बाध नेटवर्क उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए मजबूत नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है।
डिजिटल सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं बीएसएनएल द्वारा चिन्हित शैडो जोन की विसंगतियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने बीएसएनएल के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे डीपीआरओ द्वारा उपलब्ध कराई जगहों में जाकर स्वयं उन्हें कॉल टेस्टिंग कर वास्तविक स्थिति का आकलन कराए और त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शासकीय एवं अर्ध-शासकीय स्थलों—जैसे विद्यालय, पंचायत भवन, कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) आदि—में नेटवर्क उपलब्ध नहीं है, उनकी सूची लोकेशन कोऑर्डिनेट सहित तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि नेटवर्क संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।
बैठक के दौरान आधार अनुश्रवन/आधार केंद्रों सहित भारत नेट कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर यूआईडीएआई के अधिकारियों ने जिलाधिकारी को प्रगति से अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने जनपद में आधार केंद्रों के सुचारु संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी. एस. खाती, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री तनुज रावल सहित बीएसएनएल, एयरटेल के प्रतिनिधि एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


