हादसा: संपर्क क्रांति की चपेट में आकर श्रमिक की दर्दनाक मौत
रामनगर: उत्तराखंड के नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां पीरूमदारा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मजदूर रेलवे ट्रैक पर कार्य कर रहा था। वहीं मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीरूमदारा बसई क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर रेलवे विभाग की ओर से बिजली के पोल लगाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान रामनगर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में बिहार के पूर्णिया निवासी बाबर (36) पुत्र जलील की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसके साथ और भी मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मृतक के दो बच्चे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Bank Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 5000 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन