हल्द्वानी: काठगोदाम में नशे में उत्पात, चालक से मारपीट व वाहन में तोड़फोड़, दो युवक गिरफ्तार
शराब के नशे में चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़, पुलिस ने वाहन भी किया सीज
हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत काठगोदाम पुलिस ने शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन को सीज कर दिया।
नरीमन तिराहे पर हुआ बवाल
दिनांक 25 मार्च 2026 की सायं करीब 07:00 बजे नरीमन तिराहे के पास कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर एक वाहन चालक से अभद्रता और मारपीट करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने चालक के वाहन में तोड़फोड़ कर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।
सीसीटीवी से हुई पहचान, पुलिस ने दबोचा
घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
भाष्कर सिंह बिष्ट (23 वर्ष), निवासी पदमपुरी, मुक्तेश्वर, नैनीताल
हिमांशु कुमार (25 वर्ष), निवासी नवाबी रोड, हल्द्वानी, नैनीताल
धारा 172(2) BNSS में कार्रवाई
दोनों आरोपियों को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम व टीम द्वारा धारा 172(2) BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस का सख्त संदेश
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि देवभूमि की शांति भंग करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शराब के नशे में हुड़दंग, मारपीट या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने यह भी कहा कि पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


