नैनीताल: गैस नहीं मिल रही या कालाबाजारी की शिकायत? इन हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत करें संपर्क
शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, ‘फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट’ नीति से होगी गैस वितरण व्यवस्था मजबूत
डीएम के निर्देश पर क्यूआरटी गठित, शिकायत मिलते ही हो रहा त्वरित निस्तारण
नैनीताल। एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम/स्पॉट डिलीवरी सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जिले में त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) का गठन किया गया है। इस दल में उपजिलाधिकारी, गैस एजेंसियों के क्षेत्रीय अधिकारी, पूर्ति अधिकारी और निरीक्षक शामिल हैं, जो गैस एजेंसियों का लगातार निरीक्षण कर मांग, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 1077, लैंडलाइन नंबर 05842-231178, 08942-231179 तथा व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से गुरुवार को कुल 49 शिकायतें गैस आपूर्ति न होने की प्राप्त हुईं। इन शिकायतों को संबंधित एजेंसियों को भेजकर त्वरित समाधान कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को जनपद में 6662 घरेलू और 1326 व्यावसायिक सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से 6365 घरेलू और 841 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की गई। वर्तमान में 7041 घरेलू और 2462 व्यावसायिक सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है।
क्यूआरटी द्वारा अब तक 71 गैस एजेंसियों, 90 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 85 डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण किया जा चुका है। गुरुवार को भी 11 एजेंसियों, 12 प्रतिष्ठानों और 12 वाहनों की जांच की गई।
वहीं, पिछले 24 घंटे में इंडेन गैस से जुड़े 44 उपभोक्ताओं ने भुगतान के बाद भी गैस न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इसके समाधान के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, इंडेन सेल्स अधिकारी और एजेंसी प्रबंधकों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी के निर्देश पर कुमाऊं मंडल स्तर पर हल्द्वानी के सरस मार्केट में विशेष व्यवस्था की गई है, जहां से उपभोक्ताओं को बुकिंग क्रम के आधार पर गैस वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। 3 अप्रैल 2026 से ‘फर्स्ट इन-फर्स्ट आउट’ नीति लागू कर चरणबद्ध तरीके से गैस आपूर्ति की जाएगी।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि गैस की कालाबाजारी, डायवर्जन या अन्य अनियमितताओं की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
शिकायत के लिए यहां करें संपर्क
गैस आपूर्ति में दिक्कत, कालाबाजारी या किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1077, लैंडलाइन नंबर 05842-231178, 08942-231179 तथा व्हाट्सएप नंबर 27208054 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


