Crime: शिक्षक ने छात्रा से किया दुष्कर्म , गर्भपात की दवा से तबियत बिगड़ने पर मामला उजागर , आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की प्रतीकात्मक तस्वीर।
कनालीछीना हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर लंबे समय तक शोषण और गर्भपात दवा देने का गंभीर आरोप, पुलिस जांच जारी
पिथौरागढ़ (कनालीछीना)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड कनालीछीना से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक हाईस्कूल में तैनात शिक्षक पर उसी विद्यालय की 10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसे गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप लगा है। दवा खाने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ।
लंबे समय से शोषण का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी शिक्षक द्वारा उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था। यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई।
गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप, बिगड़ी हालत
आरोप है कि गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने पीड़ित छात्रा को गर्भपात की दवा दी। दवा सेवन के बाद पीड़िता को तेज रक्तस्राव शुरू हो गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कनालीछीना लेकर पहुंचे।
अस्पताल में जांच के दौरान हुआ खुलासा
पीएचसी कनालीछीना में चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत धानिक ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर थी और गर्भवती होने की पुष्टि के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस उपाधीक्षक धारचूला केएस रावत के अनुसार, आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इलाके में आक्रोश, जांच जारी
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। विभिन्न संगठनों ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


