हल्द्वानी: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल , पुलिस अलर्ट- फ्लैग मार्च
चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Haldwani News- हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले को लेकर 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस अलर्ट मोड में आ चुकी है। आज पुलिस ने बनभूलपुरा क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला और शांति एवं सुरक्षा का पैगाम दिया।
पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु रेलवे स्टेशन, लाईन नं0 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, मुजाहिद चौक, गोपाल मंदिर, ठोकर, शनि बाजार रोड, छोटी रोड इन्द्रानगर, ठोकर, ताज मस्जिद, 16 नंबर तिराहा, गांधी नगर, लाईन नंबर 8, चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, भारद्वाज चौराहा, रेलवे स्टेशन गेट आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत अत्याधुनिक असलहों के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल ,फायर यूनिट ,टियर गैस ड्रोन यूनिट्स एवं पीएसी की तैनाती की गई है।
वीडियो बाइट – एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी
पुलिस द्वारा कड़ा पहरा चप्पा चप्पा पर होगी पुलिस की नजर
पुलिस द्वारा सुरक्षा के सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं , सभी संदिग्ध स्थलों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले और बाद में किसी तरह का कोई विवाद ना हो इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पीस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ-साथ दिशा निर्देश विचार किया है। पुलिस ने सभी लोगों से माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करने को कहा है।
एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टीसी ने क्षेत्रवासियो से अपील है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करें, तथा अग्रिम कार्यवाही में शासन प्रशासन का सहयोग करें। शांति व्यवस्था बनाए रखें, अफवाह न फैलाएं, किसी भी तरह की गलत बयानबाजी तथा किसी प्रकार का व्यवधान करने एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास न करें। जनपद पुलिस फील्ड के साथ साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी सतर्क दृष्टि बनाए हुए है, कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी तरह की पोस्ट करने से बचें।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


