हरिद्वार: निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले, बदल गए कई थानाध्यक्ष
हरिद्वार पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल। निरीक्षक और उपनिरीक्षक बदले थाने और जिम्मेदारी। कई थानों में नए थाना अध्यक्ष तैनात।”
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा देर रात पुलिस विभाग में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया गया। इस क्रम में कोतवाली और थाने के कई प्रमुख पदों पर बदलाव किए गए हैं।
निरीक्षक रितेश शाह कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर स्थानांतरित किए गए हैं। वहीं निरीक्षक कुंदन राणा कोतवाली ज्वालापुर से कोतवाली नगर भेजा गया। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अब कोतवाली ज्वालापुर के नए पद पर कार्य करेंगे।
इससे पहले कोतवाली बहादराबाद में तैनात निरीक्षक विजय सिंह को थानाध्यक्ष झबरेडा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अमरजीत कोतवाली मंगलौर से कोतवाली बहादराबाद के जिम्मेदारी सौंपी गई। उपनिरीक्षक सुखपाल मान पुलिस लाइन से SSI मंगलौर के पद पर तैनात होंगे।
थाना बुग्गावाला के निरीक्षक भगवान सिंह मेहर को कोतवाली मंगलौर स्थानांतरित किया गया है। उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा SSI भगवानपुर से थानाध्यक्ष बुग्गावाला बनेंगे, जबकि मनोज गैरोला SSI मंगलौर से SSI बहादराबाद में पदस्थ होंगे। उपनिरीक्षक अजय शाह थानाध्यक्ष झबरेडा से पुलिस कार्यालय और नितिन बिष्ट SSI बहादराबाद से पुलिस कार्यालय में जिम्मेदारी संभालेंगे।
पुलिस विभाग ने बताया कि यह फेरबदल स्थानीय सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


