हल्द्वानी: स्मैक और नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ दो नशा सौदागर गिरफ्तार
Haldwani News- नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने स्मैक और नशीले इंजेक्शनों के साथ दो नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास 83 लाख रुपए की स्मैक और 26 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं।
बुधवार को एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस ने 275 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 83 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान मंजीत सिंह, निवासी नानकमत्ता, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से नशे की तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में बनभूलपुरा पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस मामले में अभिषेक आर्य, निवासी मुखानी क्षेत्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


