हल्द्वानी- आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं जिले के यह बड़े नेता ,सरगर्मियां तेज
हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनितिक सरगर्मियां भी तेज हो गई है। दलबदल का दौर भी शुरू हो गया है।
इसी क्रम में नैनीताल जनपद के दो बड़े जनप्रतिनिधि जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जिनके भाजपा में शामिल होने से दोनों विधानसभाओं में राजनीतिक समीकरण बदलने की संभावनाएं बनी हुई है।
राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती दिखाई दे रही है। इसी क्रम में भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। खबर है कि भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा आज दिल्ली में भाजपा का दामन थाम सकते हैं। कैड़ा की गत मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से मुलाकात हुई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों का कहना है कि कैड़ा आज 8 अक्टूबर को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। बताया जा रहा है वह अपने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंच गए हैं। कैड़ा के साथ भीमताल के कुछ और जनप्रतिनिधियों के भी भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही हैं।
इसके अलावा भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद जिला पंचायत सदस्य का निर्दलीय रूप से चुनाव जीते डॉ मोहन सिंह बिष्ट के भी भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं आम है। हल्दूचौड़ निवासी डॉ मोहन सिंह बिष्ट लालकुआं विधानसभा से विधायक के टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। मोहन बिष्ट के भाजपा में जल्द शामिल होने के कयास लगाए जा रहे है।
इन दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों विधानसभाओं में विधानसभा चुनाव रोमांचक होने की संभावना बन गई है। हालांकि भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल कई जनप्रतिनिधि इसका विरोध भी कर रहे हैं।
पहले भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं कई नेता
हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही तमाम विधायकों व जनप्रतिनिधियों का बीजेपी में शामिल होने का सिलसिला जारी है। इससे पहले पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार और धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। राजकुमार तो विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा भी दे चुके हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें