हल्द्वानी: किशोरी से दुष्कर्म , छह माह की गर्भवती होने पर खुलासा

Haldwani Crime News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है ,यहां मुखानी थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर परिजनों को इस बात का पता चला। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि हल्द्वानी में एक ढाबा चलाने वाला उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को कुछ महीने बहला-फुसलाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बीते दिन बेटी ने पेट दर्द की बात कही, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने की बात कही।
पीड़िता की मां ने ढाबा संचालक 25 वर्षीय राहुल कुमार निवासी शीतलाखेत, अल्मोड़ा के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
पिता पर बेटी से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग ने पिता पर ही दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक नााबलिग की उम्र 13 साल है। वह सातवीं की छात्र है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसओ दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें