हल्द्वानी: SSP प्रीति प्रियदर्शनी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
हल्द्वानी। हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने अपने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में वृक्षारोपण कर धरा को हरा-भरा रखने का संदेश दिया गया। इसी क्रम में एसपी देवेंद्र पिंचा नैनीताल सीओ विजय थापा, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्रा सहित अन्य कर्मचारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में वृक्षरोपण किया गया। इधर एसपी सिटी डा. जगदीश चंद्र, हल्द्वानी सीओ शांतनु पराशर द्वारा कोतवाली परिसर में वृक्षरोपण किया गया। इसी के साथ सभी थाना चौकियों पर भी प्रभारियों द्वारा वृक्षारोपण कर कार्यक्रम को सफल बनाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के पदाधिकारियों ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं हराभरा रखनें का संकल्प लेते हुए राजपुरा राजकीय इंटर कालेज प्रांगण में पफलदार पौधारोपण कर आम जनमानस को अधिक से अध्कि पौधरोपण वृक्ष संरक्षण करने एवं पृथ्वी को स्वच्छ हरा भरा रखने के लिए जागरूक भी किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, कालेज के रसायन विज्ञान प्रवक्ता सौरभ दयाल, मुकेश सरकार, एक्टर साहिल राज, रितिक साहू, पंकज कुमार, मनीष साहू, दीपक प्रजापति, सुशील राय, उमेश मौर्या, मुकेश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
इधर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में मंडल के पदाध्किारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वैक्सिनेशन सेंटरों एवं आम जनमानस को पानी, मास्क एवं
सैनीटाइजर वितरण भी किए। इस मौके पर ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन, पंकज जोशी मौजूद रहे।
उधर ब्लाॅक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने अपने निवास स्थान पर पर्यावरण दिवस के दिन अपने घर के आंगन पर अमरूद का पौध लगाया गया और पर्यावरण दिवस मनाया गया। बिष्ट ने कहा सभी लोगों को अधिक से अधिक अपने जीवन काल में कम से कम अपने जन्मदिन पर एक पौध जरूर लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण हरा भरा रहे। इस अवसर पर भास्कर कांडपाल, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें