हल्द्वानी: एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पदोन्नति पर स्थानांतरित अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई
कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना, उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी की अध्यक्षता में कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हॉल में जनपद से पदोन्नत होकर स्थानांतरित हो रहे दो पुलिस अधिकारियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक (एम) हेम चंद्र सती (प्रधान लिपिक), जो अब रेंज कार्यालय नैनीताल में अपनी सेवाएं देंगे, तथा निरीक्षक सशस्त्र पुलिस रमेश सिंह नेगी, जो पदोन्नत होकर 31वीं वाहिनी पीएसी में स्थानांतरित हुए हैं, को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
समारोह में दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए एसएसपी ने कहा कि हेम चंद्र सती ने प्रधान लिपिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कार्यालयीन कार्यों को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से पूरा किया। उनके सरल, सौम्य और मृदुभाषी व्यवहार के कारण वे पुलिस विभाग के लिए एक मजबूत स्तंभ साबित हुए। वहीं रमेश सिंह नेगी ने पुलिस लाइन नैनीताल में तैनाती के दौरान वीआईपी ड्यूटी, सलामी गार्द, एस्कॉर्ट, मुल्जिम पेशी और क्वार्टर गार्द जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल संचालन किया और अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी निष्ठा दिखाई।
इस दौरान एसपी नैनीताल जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों अधिकारियों के कार्यों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
विदाई समारोह में स्थानांतरण पर जा रहे अधिकारियों ने भी अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों में भी विभाग का नाम रोशन करेंगे।
समारोह में सीओ भवाली अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक दूरसंचार राजकुमार बिष्ट, निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


