हल्द्वानी – रिश्ते शर्मसार, फूफा ने 16 साल की भतीजी के साथ जंगल में किया दुष्कर्म
नौकरी दिलाने के बहाने दिया वारदात को अंजाम
Haldwani News : नैनीताल जिले के हल्द्वानी से शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है यहां एक 16 वर्षीय लड़की के साथ उसके फूफा ने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है अब पुलिस पीड़िता के पिता की तहरीर पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि फूफा और लड़की दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं। आरोपी ने हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा के जंगल में घटना को अंजाम दिया जिसके बाद फूफा भाग गया जबकि, पीड़ित लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से बचकर टांडा पुलिस चौकी पहुंची और आपबीती बताई ,जिसे सुन चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।
इसके बाद पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई में जुट गई है उधर, पीड़िता के पिता ने भी थाने में आकर आरोपी फूफा के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि लड़की का फूफा उसे नौकरी दिलवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर हल्द्वानी ले जा रहा था तभी रास्ते में टांडा क्षेत्र में उसकी नीयत बिगड़ गई और उसे जंगल के अंदर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से तहरीर आई है। पूरे मामले में पुलिस आरोपी फूफा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि घटना मंगलवार यानी 3 सितंबर की है। बताया कि फूफा और पीड़िता दोनों उधम सिंह नगर के रहने वाले हैं जबकि, घटनास्थल हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के टांडा जंगल का है। जिसके चलते हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



साप्ताहिक राशिफल: 18 से 24 मई तक इन राशियों की खुल सकती है किस्मत, जानिए शुभ रंग और अंक