हल्द्वानी: नशे के खिलाफ पुलिस का एक्शन तेज, एक और महिला तस्कर गिरफ्तार
लामाचौड़ में 10 लीटर कच्ची शराब बरामद, दो दिन में तीन वारंटी भी गिरफ्त में
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने उप निरीक्षक अविनाश मौर्य के नेतृत्व में लामाचौड़ तिराहे के पास छापेमारी कर चंद्र किरण पत्नी पुरन चंद्र सागर, निवासी नाथूपुर पाडली, लामाचौड़ को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मु0 FIR सं0- 32/26, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई 29 मार्च 2026 को शाम 4:51 बजे की गई, जबकि सूचना शाम 6:19 बजे दर्ज हुई।
वारंटियों पर भी कसा शिकंजा
मुखानी पुलिस द्वारा समानांतर रूप से चलाए गए अभियान में बीते दो दिनों के भीतर तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया। इनमें पृथ्वीराज थापा व पप्पू हड्डी (निवासी उत्सव निवास), मोहम्मद अशरफ अली (निवासी चौसला फतेहपुर) और बृजेश कुमार (निवासी चौपला चौराहा, मुखानी) शामिल हैं। सभी के खिलाफ अलग-अलग मामलों में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


